खड़ी हाइवा से जा टकराई तेज रफ्तार कार, बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर समेत 3 की मौके पर हुई मौत, 3 की हालत नाजुक

A high speed car collided with a parked Hiva, 3 people including the bank manager's parents and the driver died on the spot, 3 are in critical condition

खड़ी हाइवा से जा टकराई तेज रफ्तार कार, बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर समेत 3 की मौके पर हुई मौत, 3 की हालत नाजुक

महासमुंद : महासमुंद जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. तुमगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार डैम के पास खड़ी एक हाइवा से तेज रफ़्तार कार जा टकराई. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे. तभी अचानक उनकी कार RJ09 CD 1008 राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार डैम के पास खड़ी हाइवा CG13 BD 7222 से टकरा गई.और  कार के परखच्चे उड़ गए
इस हादसे में चंदन के माता-पिता, अवध किशोर पांडेय उम्र 69 साल और चित्रलेखा पांडेय उम्र 65 साल के साथ ही चालक ईश्वर ध्रुव उम्र 34 साल की मौत हो गई. वहीं, चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रुप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है.
पुलिस ने बताया कि हाइवा बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी. जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में धारा 285, 125(a), 106(1) और मोटरयान अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122 व 119 के तहत कार्रवाई शुरु कर दी है. घटना की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB