प्रदेश में 1 अप्रैल से 67 नई शराब की दुकानें खोलने के विरोध में सत्ता पक्ष के कई लोगों की उठने लगी आवाज, चौतरफा विरोध का होगा सामना!

Many people in the ruling party have started raising their voices against the opening of 67 new liquor shops in the state from April 1, will face opposition from all sides!

प्रदेश में 1 अप्रैल से 67 नई शराब की दुकानें खोलने के विरोध में सत्ता पक्ष के कई लोगों की उठने लगी आवाज, चौतरफा विरोध का होगा सामना!

रायपुर : प्रदेश में 1 अप्रैल से 67 नई शराब की दुकानें खुलने जा रही है. नई शराब दुकानों को लेकर चौतरफा विरोध के स्वर उठ रहे हैं. खबर है कि भाजपा के कुछ सांसद भी नई शराब दुकान खोलने के पक्ष में नहीं हैं. बताया गया कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और कुछ अन्य नेता इस सिलसिले में सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं.
सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में 67 नई देशी और विदेशी शराब दुकान खोलने जा रही है. ये शराब दुकानें उन इलाकों में खोली जा रही है. जहां 30 किलोमीटर के आसपास कोई शराब दुकान नहीं है. आबकारी अफसरों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए नई दुकानें खोली जा रही है.
प्रदेश में वर्तमान में 674 देशी और विदेशी शराब की दुकानें हैं. नई दुकानें खुलने से तादाद बढ़कर 741 हो जाएगी. ये दुकानें 1 अप्रैल से शुरु होंगी. शराब दुकान खोलने का भाजपा के अंदरखाने में ही विरोध शुरु हो गया है.
रायपुर के अभनपुर इलाके में तीन नई शराब दुकानें खोली जा रही है. सूत्रों के मुताबिक नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से संपर्क कर नई शराब दुकानों का विरोध किया है. दुर्ग, जांजगीर-चांपा सहित अन्य जगहों पर भी कुछ इसी तरह के सिफारिशें सामने आई हैं. संसद का सत्र चल रहा है और सांसद दिल्ली में हैं. कहा जा रहा है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई अन्य नेता इस मसले पर सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI