धमतरी बाईपास में NSUI का बवाल, गाड़ियों को Toll Tax Free करने की मांग, कांग्रेसियों ने घेरा कुरुद टोल प्लाजा, किया प्रदर्शन

NSUI ruckus in Dhamtari bypass demand to make vehicles toll tax free Congressmen surrounded Kurud toll plaza demonstrated

धमतरी बाईपास में NSUI का बवाल, गाड़ियों को Toll Tax Free करने की मांग, कांग्रेसियों ने घेरा कुरुद टोल प्लाजा, किया प्रदर्शन

धमतरी : धमतरी टोल प्लाजा पर शनिवार को एनएसयूआई ने धमतरी की गाड़ियों को टोल फ्री किए जाने की मांग को लेकर हल्ला बोला. एनएच 30 पर कुरुद के भाठागांव टोल नाका पर लोगों ने जमकर बवाल काटा. जहां NSUI प्रदेश अध्यक्ष समेत धमतरी विधायक के साथ जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पहुंचे थे और अपनी मांगों को दोहराते हुए जमकर प्रदर्शन किया.
इस विरोध प्रदर्शन में सिहावा विधायक और धमतरी के महापौर ने भी हिस्सा लिया. प्रदर्शन में देखते देखते नौबत झूमाझटकी तक पहुंच गई.
इस विरोध प्रदर्श के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने धमतरी पासिंग सीजी 05 की गाड़ियों को फ्री करने की मांग की. इस प्लाजा में स्थानीय लोगों को नौकरी देने की भी मांग भी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के नेताओं ने की है. इस दौरान NSUI के वर्कर्स ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है.
टोल नाके के निर्माण के बाद से इस मांग को लगातार धमतरी के नेता व्यापारी और लोगो के द्वारा उठाया जा रहा है. बल्कि सरकारी दफ्तरों में पहुंचकर ज्ञापन भी दिया जा चुका है. इसके बावजूद उनकी मांगे अब तक अनसुनी है. जिसकी मांग फिर से प्रदर्शन के रुप में सामने आई है और कांग्रेस नेताओं के द्वारा यह प्रदर्शन किया गया.
हमारे पास शिकायत आ रही थी कि टोल प्लाजा के कर्मचारी लोगों और जन प्रतिनिधियों से बदसलूकी करते हैं. धमतरी और आसपास के लोगों के लिए यह टोल प्लाजा फ्री करना चाहिए. स्थानीय व्यापारी और स्टूडेंट्स से बार बार टैक्स नहीं लेना चाहिए- राजा देवांगन, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई
टोल प्लाजा की लूट नीति से हर कोई परेशान है. इस अन्याय के खिलाफ एनएसयूआई ने जंग छेड़ दी है- नीरज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई
NSUI ने आज प्रदर्शन किया था. टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा एक ज्ञापन टोल प्लाजा के अधिकारियों को सौपा गया है -रागिनी मिश्रा, एसडीओपी
छत्तीसगढ़ में हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा को लेकर कई बार आंदोलन होता रहा है. इससे पहले दुर्ग के कुम्हारी में भी स्थानीय लोगों के लिए टोल प्लाजा को टैक्स फ्री करने की मांग की गई थी. अब धमतरी में भी टोल प्लाजा को फ्री करने की मांग की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI