सरकारी स्कूल में शिक्षक और चपरासी की लापरवाही, छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रह गई पहली की 5 वर्षीय मासूम छात्रा, पालकों में नाराजगी

Negligence by a teacher and peon at a government school leaves a 5-year-old first-grade student locked in her classroom after school hours, angering parents.

सरकारी स्कूल में शिक्षक और चपरासी की लापरवाही, छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रह गई पहली की 5 वर्षीय मासूम छात्रा, पालकों में नाराजगी

कांकेर : पखांजूर के हरनगढ़ स्थित आत्मानंद प्राथमिक स्कूल में लापरवाही सामने आई है. यहां स्कूल के शिक्षक और चपरासी 5 साल की मासूम बच्ची को कक्षा में ही बंद कर घर चले गए.
बताया जा रहा है कि कांकेर के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के आत्मानंद हाई स्कूल हरणगढ़ में सोमवार को ग्राम पीवी-8 की रहने वाली बच्ची गुंजन मंडल क्लास में सो रही थी. चपरासी ने दरवाजा बंद कर स्कूल की चाबी लगाकर घर चला गया. शाम तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची. तो परिजन उसे खोजते हुए स्कूल पहुंचे. पिता ने आवाज़ लगाई. तब अंदर से बच्ची की रोने की आवाज आई.
करीब दो घंटे बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है. परिवार वाले गुस्से में हैं. वे कहते हैं, ‘अगर बच्ची बेहोश हो जाती या कुछ बुरा हो जाता तो स्कूल की पूरी गलती होती.’
स्कूल की प्रधान शिक्षिका दिक्षिका साहू ने कहा, ‘हमें पता चलते ही चपरासी को बुलाया और ताला खुलवाया। बच्ची ठीक है,’
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t