इलेक्ट्रिकल इंजीनिय की लाश को लावारिस समझकर किया दफन, अब कब्रिस्तान में नहीं मिल रही कब्र, रायपुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप

The body of an electrical engineer was buried as unclaimed, and now his grave is untraceable in the cemetery. Raipur police are accused of negligence.

इलेक्ट्रिकल इंजीनिय की लाश को लावारिस समझकर किया दफन, अब कब्रिस्तान में नहीं मिल रही कब्र, रायपुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है. टाटीबंध के नाले में मिली युवक की लाश को पुलिस ने पहचान न होने पर लावारिस समझकर दफना दिया. अब मृतक की पहचान सिविल लाइन निवासी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मृणाल राय चौधरी के रुप में हो गई है. मृणाल के परिजनों ने 2 जून को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस समय पर उचित कार्रवाई करने में नाकाम रही.
परिजनों के मुताबिक मृणाल 1 जून को अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले थे और उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला. इसी दौरान उनको भीम निषाद नामक व्यक्ति के नंबर से दो बार फोन आया कि मृणाल टाटीबंध में हैं. लेकिन कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन से संपर्क नहीं हो पाया.
2 नवंबर को पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी कि लावारिस शव को दफना दिया गया है. परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी और मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मृतक का शव निकालकर जांच कर रही है.
मामला सामने आने के बाद इजीनियर की कब्र जौरा स्थित कब्रिस्तान में नहीं मिल रही है. दफनाने के बाद दफनाई हुई जगह कर्मचारी भूल गए हैं. इंजीनियर के परिवार ने पूरे 6 महीने तक राजधानी और प्रदेश के कई थानों का चक्कर काटा और बेटे की तलाश के लिए CMO से लेकर PMO तक गुहार लगाई.
परिवार ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और इंसाफ की गुहार लगाई. अब शव निकालकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t