केंद्रीय विद्यालय में Admission को लेकर नया नोटिस हुआ जारी...

KVS Admission 2024 : अगर आप भी अपने बच्चों के लिए एडमिशन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय के लिए भरे हैं तो आपके लिए एक नोटिस जारी किया गया है। नया नोटिस में क्या है आईए जानते हैं? भारत की सबसे बड़ी सरकारी विद्यालय में से एक केंद्रीय विद्यालय

केंद्रीय विद्यालय में Admission को लेकर नया नोटिस हुआ जारी...

KVS Admission 2024 : अगर आप भी अपने बच्चों के लिए एडमिशन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय के लिए भरे हैं तो आपके लिए एक नोटिस जारी किया गया है। नया नोटिस में क्या है आईए जानते हैं? भारत की सबसे बड़ी सरकारी विद्यालय में से एक केंद्रीय विद्यालय में अगर आप भी अपने बच्चों का दाखिला करवाना चाहते हैं तो आपको केंद्रीय विद्यालय के द्वारा जारी किए गए नोटिस को जरूर जान लेना चाहिए। केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में एडमिशन के लिए अंतिम प्रवेश सूची को जारी कर दिया गया है।

आपको बताने की केवीएस में एडमिशन (KVS Admission 2024) के लिए अंतिम सूची केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जहां से आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। वैसे माता-पिता जो अपने बच्चों का प्रवेश केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं वह अपने बच्चों की योग्यता की स्थिति जानने के लिए नाम और रोल नंबर के आधार पर अंतिम सूची देख सकते हैं।

KVS Admission 2024 Notice

कक्षा 2 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 29 अप्रैल तक जारी किया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 9 को छोड़कर सभी कक्षाओं की प्रवेश एडमिशन की अंतिम तिथि 29 जून को है। वही एक आधिकारिक के नोटिस में बताया गया है कि यह प्रवेश से सूची अंतिम है। इस सूची में नाम प्रवेश का कोई अधिकार प्रदान नहीं किया जाता है और सभी मूल्य परमाण पत्र के सत्यापन और पात्रता मानदंड की पूर्ति के अधीन ही केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन हो सकता है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा यह भी नोटिस जारी किया गया है कि यदि किसी आवेदक का दस्तावेज फर्जी पाया गया तो प्रवेश प्रस्ताव रद्द कर दिया जाएगा। कक्षा 2 से 8 तक दाखिले में कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी प्रवेश कक्षा के भीतर वैकेंसी के आधार पर दिया जाएगा। कक्षा 9 में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा होगी, और प्राथिमिकता श्रेणी के लिए अलग मेरिट सूची तैयार किया जाएगा।