नया ट्रैफिक प्लान, राजधानी में आज 29 दिसम्बर से शास्त्री चौक में सवारी ऑटो और ई-रिक्शा वाहन ले जाने पर लगी पाबंदी, यात्रियों को होगी परेशानी
New traffic plan, ban on carrying passenger autos and e-rickshaws in Shastri Chowk in the capital from today 29 December, passengers will face problems
रायपुर : शहर के प्रमुख स्थान शास्त्री चौक में सवारी ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों की वजह से बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज 29 दिसंबर से यहां सभी तरह के सवारी ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा.
इस फैसले के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. अनुराग झा ने ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की. जिसमें उन्हें यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
बता दें कि एक दिन पहले ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एस.एस.पी. डॉ. लाल उमेंद सिंह, नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत रायपुर विश्वदीप, आर.टी.ओ. रायपुर आशीष देवांगन, एवं डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, सतीष ठाकुर सहित नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के सभी जोन अधिकारी सहित शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का हाल चाल देखने पैदल प्रमुख सड़कों पर निकले। इस दौरान शास्त्री चौक में सवारी आटो एवं ई रिक्शा के कारण यातायात पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सभी प्रकार के सवारी आटो एवं ई रिक्शा वाहनों का शास्त्री चौक प्रवेश को पूरी तरह पाबंदी लगाने निर्देशित किया गया.
जिसके पालन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर अनुराग झा द्वारा रायपुर शहर में संचालित होने वाले सवारी ऑटो और ई-रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों का बैठक आयोजित किया गया.
जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों की मंशा से अवगत कराते हुए शास्त्री चौक में सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए सभी तरह के सवारी ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों का प्रवेश पर पाबन्दी लगाने का फैसला लिया गया. जिस पर ऑटो संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपनी मंजूरी दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सवारी के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था:
टाटीबंध से शास्त्री चौक की तरफ आने वाले सवारी ऑटो: ये वाहन शहीद स्मारक भवन तक जा सकते हैं और वहां से बाम्बे मार्केट कटिंग से यू-टर्न लेकर वापस टाटीबंध की तरफ लौट सकते हैं.
रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक आने वाले सवारी ऑटो: ये वाहन कचहरी चौक तक जा सकते हैं और वहां से खालसा स्कूल टर्निंग से होकर फिर रेलवे स्टेशन की तरफ लौट सकते हैं. अगर मुसाफिरों को तेलीबांधा या कालीबाड़ी की दिशा में जाना हो. तो वे ऑक्सिजोन से अम्बेडकर चौक मार्ग से जा सकते हैं.
तेलीबांधा से शास्त्री चौक आने वाले सवारी ऑटो: ये वाहन नगर घड़ी चौक तक जा सकते हैं और वहां से बंजारी चौक, राजभवन चौक और अम्बेडकर चौक मार्ग से होकर वापस जा सकते हैं. जयस्तंभ चौक की तरफ जाने वाले ऑटो बंजारी चौक-डीकेएस हॉस्पिटल-लाल गंगा शॉपिंग माल रोड से होकर आवागमन कर सकते हैं.
पचपेड़ी नाका से शास्त्री चौक आने वाले सवारी ऑटो/ई-रिक्शा: ये वाहन बंजारी चौक में सवारी उतार सकते हैं और यू-टर्न लेकर वापस जा सकते हैं. रेलवे स्टेशन जाने के लिए बंजारी चौक से राजभवन चौक, अम्बेडकर चौक, ऑक्सिजोन होकर खालसा स्कूल चौक और मरही माता चौक होते हुए सफ़र कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



