छत्तीसगढ़ से नवविवाहिता जोड़ा लापता, दो महीने पहले हुई शादी, 14 जून को ससुराल जाने निकले, अब तक नहीं मिला सुराग, फोन भी स्विच्ड ऑफ
Newly married couple missing from Chhattisgarh, got married two months ago, left for in-laws' house on June 14, no clue found till now, phone also switched off
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : इंदौर के कपल राजा और सोनम रघुवंशी की देश भर में हो रही चर्चा बीच अब छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ का एक नवविवाहित जोड़ा लापता हो गया है. दोनों 6 दिन पहले अपने घर से निकले थे. बीच रास्ते में ही दोनों का फोन बंद आ रहा है. अब तक दोनों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है. परिजनों ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के रहने वाले नरेंद्र वर्मा उम्र 28 साल अपनी पत्नी ट्विंकल वर्मा उम्र 25 साल के साथ 14 जून को रवाना हुए थे. नरेंद्र अपनी पत्नी ट्विंकल को अपने घर मुहड़बरी से चकनार मायके छोड़ने जा रहे थे. इस दौरान बीच रास्ते में ही दंपति का फोन ऑफ हो गया. 6 दिन से दंपति लापता है. दोनों ट्विंकल के मायके भी नहीं पहुंचे.
छुईखदान क्षेत्र के चकनार में रहने वाले नरेंद्र वर्मा की हाल ही में मुंह डबरी गांव में रहने वाली ट्विंकल वर्मा से शादी हुई थी. दोनों दो महीने पहले अक्षय तृतीया के मौके पर शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद से ही ट्विंकल ससुराल में थी. ऐसे में 14 जून को ट्विंकल को मायके ले जाने के लिए दंपति घर से निकला था.
लापता कपल के परिजनों ने 17 जून को छुईखदान थाने में कपल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के बाद छुईखदान पुलिस ने कपल के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रही है. साथ ही इंदौर के कपल राजा और सोनम रघुवंशी केस सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.
ट्विंकल के पिता चतुर्भुज जंघेल ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद चकनार पहुंचे ही नहीं. इधर नरेंद्र के पिता गैन्दलाल वर्मा ने बताया कि बेटे और बहू का कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने 17 जून को छुईखदान थाने में शिकायत दर्ज कराई है. छुईखदान थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे ने बताया कि गुम इंसान का मामला दर्ज कर दोनों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



