होटल के कमरे में पार्टी, हुक्का और शराब के नशे में मदमस्त पांच लड़के और 2 बंगाल से आई क्लब डांसर, फिर पहुंची पुलिस, प्रबंधन को नोटिस
Party in hotel room, five boys intoxicated by hookah and alcohol and 2 club dancers from Bengal, then police arrived, notice issued to management
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित पॉश होटल पैट्रिशियन के कमरे में शहर के रईसजादो और इवेंट संचालक ने कमरा बुक कर हुक्का पार्टी का आयोजन किया था. इसके लिए बकायदा कोलकाता इवेंट संचालक ने दो डांसर गर्ल बुलाकर कमरे में नृत्य-संगीत का भी आयोजन था. प्रतिबंध के बावजूद भी हुक्का पिया जा रहा था. साथ ही शराबखोरी भी की जा रही थी. खबर मिलने पर पुलिस ने होटल पहुंच कार्यवाही की है. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात बिलासपुर, रायपुर रोड स्थित होटल पैट्रिशियन में बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान होटल के कमरे में कोलकाता की दो लड़कियां मिली और पांच लड़के मिले. लड़कियां कोलकाता के बार में डांसर हैं. यहां इवेंट कंपनी का संचालन करने वाले दीपेश हरिरमानी ने हुक्का पार्टी का आयोजन किया था. उसके साथ उसके साथी नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश ठाकुर, अजय मौर्य भी शामिल थे.
सभी होटल में प्रतिबंधित पदार्थ हुक्का पी रहे थे और शराबखोरी कर रहे थे. संदिग्ध गतिविधियों की खबर पर पुलिस टीम ने पहुंच होटल के कमरों की तलाशी ली. जांच के दौरान कमरा नंबर 2008 में संदिग्ध रुप से पांचों लड़के औरलड़कियां नशे की हालत में मिली. यहां शराब के साथ ही हुक्का भी पिया जा रहा था.
पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों लड़कियां कोलकाता के एक क्लब बार में डांसर हैं. इवेंट कंपनी के दीपेश हरिरमानी ने इन्हें यहां बुलाया था. कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था. लेकिन इसमें लोग दूसरे थे. एक लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया लेकिन यहां पांच लड़के और दो लड़कियां थी. जिस लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया वह लड़का भी कमरे में नहीं था.
पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि होटल प्रबंधन ने लड़कियों को नहीं बुलाया था. वे रायपुर मेफेयर के एक कार्यक्रम में आई थी. वहां कार्यक्रम के बाद इवेंट कंपनी के संचालक में उन्हें यहां पार्टी करने के नाम पर बुला लिया था. लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रंग में भंग डाल दिया.
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन पर रोक नहीं लगाने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की है. इसके अलावा होटल का रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में विधिवत एंट्री भी नहीं पाई गई. रजिस्टर में कमरा नंबर 2008 तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था. जबकि कमरे में कोई तुषार अग्रवाल नहीं था. एक के नाम से कमरा बुक कर यहां सात लोग थे. होटल नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने नगर निगम और एसडीएम को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा है. लड़कियों के बारे में भी पुलिस ने तस्दीक की. इसके बाद पकड़े गए युवकों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



