बारात कार्यक्रम के दौरान मारपीट, इलाज के दौरान युवक की मौत, पुलिस ने तीन नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A brawl broke out during a wedding procession, resulting in the death of a young man during treatment. Police arrested nine accused, including three minors, and sent them behind bars.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के थाना पण्डरिया क्षेत्र के ग्राम सरईसेत में बारात कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत के मामले में कबीरधाम पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 3 नाबालिग लड़के भी शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल 2026 को ग्राम सरईसेत में बारात कार्यक्रम के दौरान विवाद होने पर मारपीट हुई थी। इसमें मुकेश साहू 18 साल निवासी ग्राम चंदली, थाना नालपुर, जिला मुंगेली घायल हो गया था. घायल युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई.
इस मामले में थाना लोरमी से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर थाना पण्डरिया में मर्ग क्रमांक 14/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
पुलिस की टीम ने सबूत इकठ्ठा, गवाहों के बयान, पहचान परेड और अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपियों की पहचान की.
पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल सामग्री भी जब्त कर ली है और घटनास्थल का मौका मुआयना कर जरुरी सबूत जमा किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
लवेश कुमार धुर्वे पिता वीरसिंह धुर्वे उम्र 30 साल
ओमप्रकाश उर्फ मोनू धुर्वे पिता छत्रपाल सिंह धुर्वे उम्र 19 साल
नारायण सिंह धुर्वे पिता तेरहसिंह धुर्वे उम्र 46 साल
राहुल कुमार धुर्वे पिता ललित सिंह धुर्वे उम्र 22 साल
अजय धुर्वे पिता केशव धुर्वे उम्र 23 साल
हरेन्द्र कुमार धुर्वे पिता वीरसिंह धुर्वे उम्र 20 साल
सभी आरोपी ग्राम सरईसेत, थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम के निवासी हैं.
3 नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



