धमतरी में सिग्नल खुलने के बाद लेफ्ट टू राइट जाते समय दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
A tragic accident occurred in Dhamtari while trying to overtake after the signal opened. A truck crushed a biker, killing the young man on the spot. Police are investigating.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया. यह हादसा छत्रपति शिवाजी चौक के पास हुआ. जहां सिग्नल खुलने के बाद सभी वाहन आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अचानक लेफ्ट से राइट साइड जाने के लिए मुड़ा और ट्रक नम्बर CG07 CA 1684 के ब्लाइंड स्पॉट में आ गया. जिससे यह हादसा हो गया.
इस हादसे में बाइक सवार छन्नू बंजारे उम्र 50 साल की मौके पर ही मौत हो गई. सामने आए लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक का पहिया बाइक सवार के सिर के ऊपर से गुजर गया. जिससे वह बुरी तरह कुचल गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने फौरन एंबुलेंस को खबर दी. लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी.
मृतक छन्नू बंजारे गुरुर क्षेत्र का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था. बताया जा रहा है कि वह शनिवार को अपनी पत्नी और बच्चों को परिजनों के यहां छोड़कर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
इस हादसे का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. चश्मदीदों के मुताबिक बाइक सवार को यह अंदाजा नहीं था कि वह ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ जाएगा. अचानक हुए हादसे की वजह से उसे बचने का मौका भी नहीं मिला. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



