छत्तीसगढ़ में 5 सिविल जजों का अचानक सामूहिक इस्तीफा, विधि विभाग ने दी मंजूरी, न्यायिक हलकों में उठे सवाल, तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म
Five civil judges in Chhattisgarh have suddenly resigned en masse, with the Law Department approving it, raising questions in judicial circles and sparking a flurry of debate.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायिक प्रशासनिक ढांचे में उस समय बड़ी हलचल मच गई जब राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 5 सिविल जजों ने एक साथ अपनी सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया. छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने इन जजों के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है.
कठिन परीक्षा पास कर पाई थी कुर्सी, अब अचानक विदा
इस्तीफा देने वाले इन सभी अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा की बहुत कठिन परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया था। एक साथ 5 जजों के पद छोड़ने की इस दुर्लभ घटना ने न सिर्फ विभाग बल्कि आम जनता के बीच भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर इन अधिकारियों ने अपने इस्तीफे का आधार “व्यक्तिगत कारणों” को बताया है.
इस्तीफा देने वाले जजों की सूची
विधि विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक निम्नलिखित अधिकारियों को सेवामुक्त किया गया है:
कुमारी नंदनी पटेल: सिविल जज (जूनियर डिवीजन), रायपुर
कुमारी भामिनी राठी: अष्टम सिविल जज (जूनियर डिवीजन), रायपुर
अर्पित गुप्ता: प्रथम सिविल जज (जूनियर डिवीजन), रायपुर
द्विव सिंह सेंगर: सिविल जज (जूनियर डिवीजन), दुर्ग
प्रिय दर्शन गोस्वामी: चतुर्थ सिविल जज (जूनियर डिवीजन), महासमुंद
हाईकोर्ट की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई
नियमों के मुताबिक न्यायिक अधिकारियों के इस्तीफे सीधे सरकार को नहीं भेजे जाते हैं. इन अधिकारियों ने अपने त्यागपत्र छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सौंपे थे. हाईकोर्ट द्वारा आंतरिक समीक्षा और अनुशंसा के बाद ही फाइल विधि विभाग को भेजी गई. जिसके बाद प्रमुख सचिव (विधि) ने इन इस्तीफों पर अपनी मुहर लगाई. इन सभी को अप्रैल 2026 के उत्तरार्ध से प्रभावी रूप से कार्यमुक्त माना गया है.
चर्चाओं का बाजार गर्म
राज्य में एक साथ इतने जजों के इस्तीफे को लेकर कानूनी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कुछ लोग इसे काम के दबाव से जोड़कर देख रहे हैं. तो कुछ इसे निजी करियर के नए अवसरों की तलाश मान रहे हैं. विभाग की तरफ से फिलहाल “व्यक्तिगत कारणों” के अलावा अन्य किसी भी आंतरिक विवाद या कारण की पुष्टि नहीं की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



