पारिवारिक विवाद में बांस के डंडे से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, हमले के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A husband and wife accused of assault were arrested and sent behind bars after being attacked with a bamboo stick in a family dispute.
धमतरी/नगरी : धमतरी जिले के ग्राम सेमरा में पारिवारिक जमीन विवाद का मामला गंभीर हिंसा में बदल गया. जिसमें एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया. इस मामले के अंतर्गत सिहावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे पारिवारिक जमीन विवाद में हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मुकेश कुमार साहू ने 9 अप्रेल 2026 को थाना सिहावा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सेमरा स्थित पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर 13 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी कृष्ण कुमार साहू और बिन्दा बाई साहू ने विवाद करते हुए उनके बेटे ताम्रध्वज साहू पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने बांस के डंडे से सिर पर जानलेवा हालमा किया गया. जिससे गंभीर आंतरिक चोट आई.
शुरु में सामाजिक कारणों से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई. लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर रायपुर स्थित वी.वाई. हॉस्पिटल में इलाज कराया गया. जहां गंभीर चोट की वजह से दो बार ऑपरेशन (5 मार्च 2026 और 10 मार्च 2026) करना पड़ा और पीड़ित को पैरालिसिस हो गया.
शिकायत की जांच के बाद मामला सहीं पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिहावा में तत्काल अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई.
सिहावा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास और सबूतों/गवाहों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई. जो वारदात के बाद से अपने सकुनत से फरार हो गए थे. आरोपी कृष्ण कुमार साहू के जुर्म कबूल करने पर उसके बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल बांस का डंडा को गवाहों के सामने बरामद किया गया. जुर्म का पुख्ता सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार साहू, पिता स्व बिसनाथ साहू उम्र 51 साल निवासी - डीहीपारा सेमरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)
बिन्दा बाई साहू,पति कृष्ण कुमार साहू उम्र 48 साल निवासी - डीहीपारा सेमरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



