लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़-बदसलूकी के गंभीर आरोप, कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में बढ़ा आक्रोश, पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार
Serious allegations of molestation and abuse against girls and women surface, resulting in increased anger among families due to lack of action. Victims appeal to the Collector for justice.
बिलासपुर : बिलासपुर शहर के कबीर चौक चिंगराजपारा क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां और बदसलूकी के गंभीर आरोप सामने आए हैं. मोहल्लेवासियों द्वारा कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में कुछ युवकों पर आरोप लगाया गया है कि वे रोजाना रास्ते में आने-जाने वाली लड़कियों को रोककर अभद्र व्यवहार करते हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज व जबरदस्ती करते हैं.
पीड़ितों ने बताया कि क्षेत्र की कई लड़कियां काम पर जाती हैं और शाम को लौटते समय आरोपित युवक उनका रास्ता रोकते हैं, अश्लील कमेंट करते हैं और दुपट्टा खींचने जैसी हरकतें करते हैं. इतना ही नहीं, सार्वजनिक स्थानों पर भी आपत्तिजनक बातें कहकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है. इससे महिलाओं में डर का माहौल बन गया है और उनका घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है.
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपित युवक समूह बनाकर घूमते हैं और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हैं. पहले भी इस बारे में सरकंडा थाने में 11 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं.
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक खुलेआम कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और पुलिस भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी. इससे क्षेत्र के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग किया कि इस मामले में फौरन सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके. साथ ही आरोपित युवकों पर कड़ी कार्रवाई कर करने की मांग की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



