पीएचई) विभाग के वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर, राजिम-छुरा मार्ग पर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

A PHE vehicle collided with a motorcycle, resulting in the tragic death of a father and son on the Rajim-Chhura road, creating panic in the area, and police investigating.

पीएचई) विभाग के वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर, राजिम-छुरा मार्ग पर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/ छुरा : गरियाबंद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. छुरा-राजिम रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई. मोटरसाइकिल पर सवार चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ.
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई खबर मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे की वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t