गैंगवॉर में एक की गोली लगने से मौत, लोग घायल, भाजपा नेता रोशन सिंह समेत कई गिरफ्तार, इलाके में तनाव, टी आई हुए लाइन अटैच
One person died due to gunshot in gang war, people injured, many arrested including BJP leader Roshan Singh, tension in the area, TI line attached
कोरबा : कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में देर रात दो गुटों के बीच हुई गैंगवार से क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे, उनके साथ जिले के कई थाना प्रभारियों और स्टाफ की टीम भी मौजूद रही. इस मामले में 16 लोगो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुई है.
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना एसईसीएल सरायपाली बुडबुड खदान क्षेत्र में घटित हुई. जहां कोयला के विवाद को लेकर लंबे समय से दोनों गुटों के बीच तनातनी चल रही थी. इसी विवाद के चलते ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. और कई लोग घायल हो गए. जिनमें से दो को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि तीन लोग कथित तौर पर लापता बताए जा रहे हैं. उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
सरायपाली परियोजना के गेट पर कोयला लोडिंग को लेकर एसएन ग्रुप और ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल गुट के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट, तलवारबाजी और फायरिंग शुरु हो गई. इस दौरान रोहित जायसवाल पर चाकू से हमला किया गया और गोली भी मारी गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद पाली नगर में आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. मृतक के भाई ने बताया कि पिछले छह महीने से विवाद चल रहा था. जिसकी शिकायत पाली थाना पुलिस को दी गई थी. लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिससे घटना ने हिंसक रुप ले लिया।
मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि रोशन सिंह ठाकुर के गैंग के सदस्यों ने उसके भाई की हत्या की है और इस पूरी घटना में पाली थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध है. मृतक के भाई ने एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर पर भी आरोप लगाया कि वह रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयले की हेराफेरी करता है, जिससे विवाद ने गंभीर रुप ले लिया। पुलिस प्रशासन ने हालात को कंट्रोल करने के लिए पाली नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और मामले की जांच कर रही है.
आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के साथ साथ एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
वही इस घटना के बाद थाना प्रभारी विनोद सिन्हा को भी किया गया लाइन अटैच कर दिया गया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी अभी भी पाली में तनाव की स्थिति को देखते हुए काफी तादाद में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. पाली मे आज नगर बंद का भी एलान किया गया है. इसे देखते हुए पाली मे पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ पाली समेत कई अन्य थानों के प्रभारी एवं भारी तादाद में पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के समर्थकों ने आक्रोश में पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मामले में आरोपी के रुप में दर्ज आठ आरोपियों ने कोरबा पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए तत्काल सरेंडर कर दिया। जबकि बीजेपी के पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, उनके भाई तथा भांजे को कोरबा पुलिस ने आठों दिशाओं से घेरा और जिले की सीमा पार करने के पहले छलांग मार कर बेहद साहसिक तरीके से पकड़ने में अद्वितीय अभूतपूर्व कामयाबी पाई. खबरें इस आशय कि भी हैं कि पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है.
इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वे इसी घटनाक्रम में व्यस्त हैं. चुंकि एसपी सिद्धार्थ तिवारी फिलहाल व्यस्त हैं. तो प्रति टन तीस रुपये से पचास रुपये वसूली जैसी चर्चा की पुष्टि या खंडन नहीं मिल पाया साथ ही यह भी साफ नहीं हुआ कि जब विवाद छ महीने से हो रहा था तो विवाद के गंभीर रुप लेने से रोकने के लिए जो ठोस कार्यवाहियाँ की गईं आखिर उनका ब्यौरा क्या है.
खबर लिखे जाने तक यह खबर है कि मृतक के परिजनों ने सभी आरोपियों के पकड़ाए जाने तक अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया है. मृतक रोहित के भाई अनिल जायसवाल ने हत्या के इस मामले में पाली थानेदार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. पाली में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. मृतक रोहित के भाई अनिल जायसवाल का मीडिया को दिया बयान वायरल हो रहा है. जिसमें वे यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं -“यह हत्या टीआई विनोद सिंह की मौजूदगी और उसकी शह पर हुई। उसकी गिरफ़्तारी होनी चाहिए। इस आग में कोरबा भी जलेगा”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



