2026 के लिए हुज्जाजेकराम का ऑनलाईन फाॅर्म भरना शुरु, 31जुलाई 2025 तक का वक़्त, 20 दिन के सफर-ए-हज का नया आप्शन

Online filling of Hujja-e-Karam form for 2026 has started, time till 31 July 2025, new option of 20 days journey of Haj

2026 के लिए हुज्जाजेकराम का ऑनलाईन फाॅर्म भरना शुरु, 31जुलाई 2025 तक का वक़्त, 20 दिन के सफर-ए-हज का नया आप्शन

नई दिल्ली : भारत में इस बार 2026 के लिए शाॅर्ट टाईम हज का आप्शन दिया गया है. शाॅर्ट टाईम हज तकरीबन 20 दिन का होगा. मदीना शरीफ में 2 या 3 दिन की रिहाईश का इंतजाम होगा. 20 दिन के सफर-ए-हज के लिए नाॅर्मल टाईम के हज से ज़्यादा रकम अदा करनी होगी. 20 दिन के सफ़र-ए-हज के लिए लिमिटेड सीट होगी. 20 दिन के सफर-ए-हज के लिए अलग से कुर्राअंदाजी होगी. 20 दिन के सफर-ए-हज के लिए हाजी साहेबान इन सात एम्बारकेशन पाँईट में से किसी एक का इंतिखाब कर पाएंगे 
1) अहमदाबाद   2) बैंगलोर   3) चेन्नई   4) कोचीन   5) दिल्ली   6) हैदराबाद   7) मुंबई 
अगर जिन हाजी साहेबान का शाॅर्ट टाईम हज के लिए कुर्रा में नम्बर नही लगा तो उनका नाम नार्मल टाईम हज कुर्रा में शामिल किया जाएगा. शाॅर्ट टाईम हज के लिए कुर्रा में नम्बर लगने के बाद फिर इसे आप नाॅर्मल टाईम हज में बदल नहीं सकते हैं.
मक्का और मदीना में रिहाईश के दौरान हाजी साहेबान के लिए हज कमीटी ऑफ इंडिया की जानीब से कॅटरींग सर्विस का इंतज़ाम किया जा रहा है. ये ऑप्शनल है.
अगर ये कॅटरींग सर्विस शुरु होती है तो इसके लिए आपको अलग से पैसे चुकाने होगे. एक कव्हर में 1 से 5 हाजी साहेबान अप्लाई कर सकते हैं. रिजर्व कैटगरी 65+ में  2 या 4 हाजी अप्लाई कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB