नाइट क्लब में फिर बवाल, देर रात सड़क पर पहुंचा विवाद, नशे में युवती ने किया हंगामा, हुज्जतबाजी और गाली गलौज का वीडियो वायरल
Chaos in night club again, dispute reached the street late at night, drunk girl created ruckus, video of argument and abuse went viral
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित चर्चित वन नाइट क्लब (ONC) एक बार फिर विवादों में घिर गया. नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक चल रहे इस क्लब में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जो देखते ही देखते क्लब की अंदर से निकलकर ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सड़क तक पहुंच गई. जहां नशे में युवती का हाइवोल्टेज ड्रामा देर रात को देखने मिला.
वन नाइट क्लब के बाहर दो गुटों ने जमकर बवाल काटा. देर रात शराब के नशे में धुत युवकों और युवतियों के बीच मारपीट हुई. इस दौरान थार वाहन में भी तोड़फोड़ की गई. वहीं नशे में चूर युवती ने हाई वोल्टेड ड्रामा किया और पुलिस से भी बहस की. मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में पब में दो गुटों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बाहर आए और जमकर मारपीट हुई. वाहन में तोड़फोड़ किया गया. दोनों ही पक्ष का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझने की कोशिश कर रही थी. लेकिन वह दोनों पक्ष मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से बहस करते नजर आए.
वीडियो में दिख रही युवती शराब के नशे में धुत बताई जा रही है. वह स्कूटी के पीछे बैठे युवक को अपना पति बता रही थी. जहां पुलिस से बहस करते नजर आई. इसका हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिलहाल युवक-युवतियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.
दरअसल, शहर का वन नाइट क्लब शराबियों का अड्डा बन चुका है. यहां आए दिन युवक-युवतियां शराब के नशे में निकलते हैं और हंगामे करते हैं. मारपीट और युवती के ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पब में मारपीट का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं. जिसकी शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की जा चुकी है.
इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है. लेकिन फ़िलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है. मामले में जांच जारी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओएनसी बार में देर रात तक शराब परोसी जाती है और आए दिन वहां हंगामे की स्थिति बन जाती है. नशे में चूर लोग बार के बाहर सड़क पर भी अश्लील हरकतें करते हैं. जिससे आस-पास के लोगों को काफी परेशानी होती है. इसके बावजूद अब तक बार प्रबंधन या संचालकों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है.
न सिर्फ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है. बल्कि बार की निगरानी और अनुमति प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाता है. लगातार बन रही विवाद की स्थिति पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को कड़ी निगरानी रखने की जरुरत है. स्थानीय नागरिकों और ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों ने प्रशासन से क्लब पर कार्रवाई की मांग की है. लगातार शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



