PHE विभाग के इंजीनियर ने किया सुसाइड, ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, दो टुकड़ों में मिली लाश, सुसाइट नोट में मिले कुछ लोगों के नाम
PHE department engineer committed suicide by jumping in front of a train, body found in two pieces, suicide note recovered, police engaged in investigation
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नहरिया बाबा मंदिर के पास युवक ने रेलवे ट्रैक की पटरी पर लेटकर खुदकुशी कर ली. दो टुकड़ों में शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. जिसकी पहचान शुभम राठौर उम्र करीब 24 साल के रुप में हुई है. मृतक एक पेज का सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है.
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शुभम राठौर जोकि कोरबा जिले के कटघोरा के PHE विभाग में संविदा पद पर इंजीनियर था. वह होली मनाने के लिए जांजगीर आया हुआ था. बीती रात को 1 बजे घर से घूमने निकला था. जिसके बाद से घर नहीं लौटा.
रविवार की सुबह 8 बजे खबर मिली है. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया. सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है. जिसमें कर्ज को लेकर कुछ बाते लिखी है. कुछ लोगो का नाम भी लिखा है. सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग को मिलने के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा. उसके सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



