बाबा साहेब डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी देवव्रत उपाध्याय को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Police arrested and sent the accused, Devvrat Upadhyay, to jail for making derogatory remarks against Baba Saheb Dr Bhimrao Ambedkar.

बाबा साहेब डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी देवव्रत उपाध्याय को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर चांपा : बाबा साहेब डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी देवव्रत उपाध्याय ने फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई की. आरोपी के खिलाफ धारा 299 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई.
दरअसल, आरोपी देवव्रत उपाध्याय के द्वारा फेसबुक में भारत के महापुरुष संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया. जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 519/2025 धारा 299 BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच कार्रवाई में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कार्रवाई के निर्देश दिए. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा. हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किया. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI बी पी खांडेकर, आरक्षक भूषण राठौर, जयप्रकाश रात्रे का योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
देवव्रत उपाध्याय उम्र 42 साल निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t