गौवंश की हत्या कर मांस पकाकर खाने वाले एक महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार फरार लोगों की तलाश जारी
Police arrested four accused including a woman who killed cows and cooked and ate their meat, search for four absconding people continues
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में गौ वंश की हत्या कर मांस पकाकर खाने वाले चार आरोपियों को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक महिला सहित आठ आरोपियों ने गौ वंश की हत्या कर मांस को पकाकर खाया था. पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं चार आरोपी फरार हैं. जिसकी पुलिस सरगरमी से तलाश कर रही है.
मिली क्जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई 2025 शनिवार को थाना बगीचा पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता खबर मिली थी कि ग्राम मुंडा टोली, थाना बगीचा में मनोज तिर्की के द्वारा एक गौ वंश को काटकर, उसका मांस बनाकर अपने घर में रखा है. जिस पर बगीचा पुलिस ने टीम के साथ ग्राम मुंडा टोली थाना बगीचा में जाकर आरोपी मनोज तिर्की के घर की घेरा बंदी कर दबिश दी गई,
जहां पुलिस को एक बर्तन में 1 किलो 5 सौ ग्राम कच्चा मांस मिला, और एक कुकर में 100 ग्राम पका हुआ मांस मिला। पुलिस के द्वारा उक्त 1 किलो 600 ग्राम मांस को जब्त कर, पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने पर गौ वंश मांस की पुष्टि हुई. पुलिस के द्वारा आरोपी मनोज तिर्की और उसकी पत्नी श्यामपति तिर्की को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना बगीचा में छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान पुलिस के द्वारा जब आरोपी मनोज तिर्की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 11 जुलाई 2025 को वह सराई टोली, मुंडा टोली थाना बगीचा निवासी अन्य व्यक्ति क्रमशः सुशील खाखा,अलबीनुस तिर्की, सतीश एक्का, अशोक केरकेट्टा, अशित खाखा और विल्सन तिर्की के साथ मिलकर ग्राम गेरसा केरेडांड से एक व्यक्ति से गौवंश को खरीद कर लाए. और उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित सुनसान जगह में गौवंश की हत्या कर उसका मांस को काटकर आपस में बंटवारा किए थे.
पुलिस के द्वारा आरोपी मनोज तिर्की की निशानदेही पर अन्य आरोपियों अलबीनूस तिर्की उम्र 39 साल निवासी सराई टोली थाना बगीचा और अशोक खाखा उम्र 42 साल निवासी सराई टोली थाना बगीचा को भी हिरासत में ले लिया गया. इस मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं. जिनकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही है. जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की पूछताछ पर गिरफ्तार चारों आरोपियों क्रमशः श्यामपति तिर्की उम्र 35 साल निवासी ग्राम मुंडा टोली, थाना बगीचा जिला जशपुर (छग), मनोज तिर्की उम्र 40 साल वासी मुंडा टोली, थाना 7 बगीचा,जिला जशपुर (छग), अल बिनुस तिर्की उम्र 39 साल निवासी सराई टोली थाना बगीचा जिला जशपुर (छग) औरअशोक केरकेट्टा उम्र 42 साल निवासी ग्राम सराई टोली थाना बगीचा जिला जशपुर (छग) के द्वारा जुर्म कबूल करने और जुर्म का पुख्ता सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
1. श्यामपति तिर्की उम्र 35 साल निवासी ग्राम मुंडा टोली, थाना बगीचा जिला जशपुर (छग)
2. मनोज तिर्की उम्र 40 साल निवासी मुंडा टोली, थाना बगीचा,जिला जशपुर (छग)
3. अल बिनुस तिर्की उम्र 39 साल निवासी सराई टोली थाना बगीचा जिला जशपुर (छग)
4. अशोक केरकेट्टा उम्र 42 साल निवासी ग्राम सराई टोली थाना बगीचा जिला जशपुर (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



