शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, मास्टरमाइंड दिवाकर अवसरिया गिरफ्तार, नटवरलाल से 9.71 लाख नगद, जेवर और जमीन के कागजात बरामद

Fraud of crores in the name of investment in share market, mastermind Diwakar Avasaria arrested, 9.71 lakh cash, jewellery and land papers recovered from Natwarlal

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, मास्टरमाइंड दिवाकर अवसरिया गिरफ्तार, नटवरलाल से 9.71 लाख नगद, जेवर और जमीन के कागजात बरामद

बलौदाबाजार : शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर 2 साल में रकम का दुगना कर वापस करने का झांसा देते हुए आरोपी रामनारायण साहू और अन्य द्वारा कई लोगों से करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिस पर थाना कसडोल में आरोपियों के खिलाफ अब तक 4 मामले दर्ज किए गए हैं. आरोपियों द्वारा कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद, रायगढ़ आदि के भी कई लोगो के साथ भी शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाकर कम समय मे पैसा दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के बारे में जानकारी मिल रही है. जिसके बारे में जांच तस्दीक कार्यवाही की जा रही है. 
इन मामलों में पूरी जांच, पीड़ितों से आवेदन लेने, आरोपियों की पता तलाश करने, संबंधित आरोपियों की संपत्ति जप्ती/कुर्की की कार्यवाही करने और उच्चतम विवेचना के लिए एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दिवाकर अवसरिया को हिरासत में लिया गया.
आरोपी दिवाकर से विस्तृत पूछताछ किया गया. जिसमें आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रामनारायण साहू और अन्य के साथ मिलकर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करना कबूल किया गया.
मामलों में पुलिस द्वारा आरोपी से 4 मोबाइल, कई बैंक के 5 पासबुक, चेक, एटीएम, पैसा लेनदेन का रजिस्टर, जमीन खरीदी-बिक्री संबंधी पेपर, अन्य कागजात, सोने चांदी के जेवर आदि एवं नगदी रकम ₹9,71,000 बरामद किया गया.
आरोपियों के बैंक अकाउंट, संपत्ति की जानकारी इकठ्ठा की जा रही है और साइबर सेल की टीम द्वारा मामलों के सभी पहलुओं का मुआयना कर तकनीकी विश्लेषण भी किया* जा रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया. मामलों में पुलिस द्वारा अब तक थाना कसडोल में 4 अपराधिक मामले दर्ज करने के साथ ही कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामलों की जांच जारी है.
आरोपी
दिवाकर अवसरिया उम्र 41 साल निवासी न्यू चांगोरभाठा महादेव नगर रायपुर थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB