संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 3 महिलाओं सहित चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देह व्यापार में संलिप्तता का आरोप
Police arrested four people including three women involved in suspicious activities, accused of involvement in prostitution
बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष पेट्रोलिंग अभियान के तहत आज सुबह रक्षा टीम द्वारा कोन्हेर गार्डन और पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के आसपास गश्त की गई. इस दौरान टीम को क्षेत्र में संदिग्ध रुप से घूमते तीन महिलाएं और एक पुरुष मिले. जिनकी गतिविधियां असामान्य मालूम हो रही थी. पूछताछ के दौरान महिलाएं पुलिस टीम से बहस करने लगीं. जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस की मदद से सभी को महिला थाना लाया गया.
जांच में सामने आया कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं. प्रथम दृष्टया सबूतों और पूछताछ के आधार पर संबंधित महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया.
संदिग्ध हालत में रामायण चौक चिंगराज पारा निवासी प्रिया वाधवानी, बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी अमेरिका सतनामी और देहानपारा सकरी निवासी बिसाहिन धृतलहरें को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह सभी महिलाएं यह व्यापार कराती हैं। इनके संभावित ग्राहक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त महिलाओं की पहचान उजागर की है. अक्सर ऐसे मामलों में इनकी पहचान छुपाये जाने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचती और वे छूटते ही वापस इसी पेशे में लौट आती है, शायद इसीलिए पुलिस ने इस बार उनकी पहचान उजागर की है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में लंबे समय से कुछ संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिल रही थी. जिसके चलते यह विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा. जिससे शहर को आपराधिक गतिविधियों से मुक्त रखा जा सके.
पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर वे अपने आस-पास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखते हैं. तो फौरन पुलिस को खबर करें ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



