गांव के बाहर खेत में मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहर की शीशी, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

The body of an elderly man was found in a field outside the village, a bottle of poison was found nearby, police started investigating, there was a stir in the area, police started investigating

गांव के बाहर खेत में मिली बुजुर्ग की लाश, पास ही मिली जहर की शीशी, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग की लाश गांव के बाहर खेत में पेड़ की नीचे मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. ख्ह्ब्र मिलने के बाद मौके पर पचपेड़ी पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनवा के खार में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने परसा पेड़ के नीचे एक अज्ञात वृद्ध की लाश पड़ी देखी गई. जिसके बगल में विजेता नामक कीटनाशक की खाली शीशी भी पड़ी हुई थी. जिसकी खबर ग्रामीणों ने पचपेड़ी पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव के बगल में पड़े सामनों की जांच की. तब मौके से मिले आधार कार्ड से पता चला कि मृतक बलौदा बाजार जिले के कोसमसरा निवासी रामाधार यादव पिता बोधराम यादव उम्र 75 साल है. जो पिछले कुछ साल से पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुरी में अपने बेटी दामाद के घर में रहता था. जो शुक्रवार को अपने घर वापस बलौदा बाजार जाने को निकला था. जिसकी लाश ग्राम मनवा के खार में मिली है. फिलहाल पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ़ होगी कि मृतक की मौत किस वजह से हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB