पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, सामाजिक बैठक में मामूली विवाद पर सीने में जोरदार मुक्का मारने से युवक की गई जान, कत्ल का आरोपी गिरफ्तार
Police solved the mystery of a blind murder, a young man died after being punched hard in the chest over a minor dispute in a social meeting, the murder accused was arrested
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में बीते दिन गुरुघासी दास जयंती की तैयारी को लेकर किये जा रहे बैठक के दौरान एक शराबी ने सतनामी समाज के युवक के सीने पर जान लेवा वार कर दिया. जिसके बाद वह बेहोश हो गया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस ममाले को लेकर पुलिस ने बीएनएस एक्ट की धारा 103 (1) के तहत कत्ल का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया. पूरी घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर को ग्राम धरसा में जय स्तंभ चौक के पास सतनामी समाज के लोग गुरु घासीदास जयंती के आयोजन के लिए बैठक कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी पुषण कुमार गायकवाड ने शराब के नशे में विवाद शुरु कर दिया. विवाद के दौरान आरोपी आरोपी पुषण कुमार ने मृतक पंचराम बंजारे के सीने में जोरदार मुक्का मारा. जिससे पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया. पुलिस ने गवाहों के सामने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
आरोपी
पुषण कुमार गायकवाड, पिता सुमेरी गायकवाड, उम्र 28 साल निवासी ग्राम धुरसा, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



