टीवी, एसी, मॉड्यूलर किचन का झांसा, इस ESTATES & DEVELOPERS राकेश कुमार सोनी पर रेरा ने लगाया 50 लाख का जुर्माना

RERA imposed a fine of Rs 50 lakh on Rakesh Kumar Soni of this ESTATES & DEVELOPERS for cheating people with TV, AC and modular kitchen

टीवी, एसी, मॉड्यूलर किचन का झांसा, इस ESTATES & DEVELOPERS राकेश कुमार सोनी पर रेरा ने लगाया 50 लाख का जुर्माना

रायपुर : टीवी, एसी, मॉड्यूलर किचन गिफ्ट में देकर प्लाट खरीदना, घर बनवाना का ऑफर तो आपको भी मिला होगा. ऐसे ही ऑफर में फंसकर राजधानी रायपुर के कई लोगों को SHAILY ESTATES & DEVELOPERS के राकेश कुमार सोनी ने अपने झांसे में लिया. अब इस डेवलपर के खिलाफ रेरा ने कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है.
दरअसल कुछ परिवारों ने मारुति इंफ्रा सिटी में प्लॉट खरीदकर SHAILY ESTATES & DEVELOPERS से घर बनवाने के लिए एग्रीमेंट किया. लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए उक्त डेवलपर ने टीवी, एसी और मॉड्यूलर किचन देने के ऑफर दिया. लेकिन बीच में ही आधा काम छोड़कर ये फरार हो गया. जिसके बाद पीड़ित परिवार रेरा पहुंचे. लेकिन उक्त ठेकेदार रेरा अप्रूवड नहीं था. यही कारण है कि पेनाल्टी की राशि 45 दिनों के भीतर जमा न करने पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI