रायपुर में 2000 उधार देने के बहाने घर घुसकर दुष्कर्म की वारदात, आरडीए कॉलोनी आरोपी अभिषेक दुबे को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल
Rape by entering house on the pretext of lending Rs 2000 in Raipur RDA Colony accused Abhishek Dubey arrested by police and sent to jail
रायपुर : पीड़िता के घर अंदर जबरदस्ती घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 914/2024 धारा 64, 333 भारतीय न्याय संहिता के तहत किया गया जुर्म दर्ज किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 नवंबर को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अभिषेक दुबे को उधार पैसा देने के लिए बोली थी तो आरोपी 24 नवम्बर के 12 बजे पीड़िता के मकान में आकर स्कैनर से पीड़िता को 2000 रुपए दिया. पीड़िता को घर के अंदर आने के लिए नहीं कह रही हो कहकर जबरदस्ती घर अंदर प्रवेश कर दरवाजा बंद कर दिया. पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया.
इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में फौरन अवगत कराया गया.
थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू ने थाना से अलग से टीम तैयार कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया. टीम के सदस्यों ने मामले को गंभीता से लेते हुए फौरन घटना से संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की.
आरोपी के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी अभिषेक दुबे को पकड़ा गया. गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, उप निरीक्षक शशि पैकरा और थाना टिकरापारा के पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
अभिषेक दुबे 34 साल निवासी आरडीए कॉलोनी ब्लाक मकान नंबर 203 कमल विहार थाना टिकरापारा जिला रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



