हाथ-पैर को बिस्तर से बांधकर दुष्कर्म, अश्लील विडियो बनाकर पांच लाख की मांग, फिर जेवर और नगद छीना, लुटेरा दुष्कर्मी लंकेश कुमार साहू गिरफ्तार
Rape by tying hands and legs to bed, made pornographic video and demanded Rs. 5 lakh, then snatched jewelry and cash, robber rapist Lankesh Kumar Sahu arrested
आरंग : छत्तीसगढ़ के आरंग से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिसमे एक युवक ने युवती के हाथ-पैर बांधकर रेप कर वीडियो भी बना डाला. उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर जेवर और नगद रकम लुट कर फरार हो गया. पुलिस ने आरंग के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया निवासी आरंग रायपुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 मार्च 2025 की रात करीब 8:30 बजे एक अज्ञात करीब 25-26 साल का व्यक्ति उसके घर के मेन गेट के दरवाजा को खोलकर अंदर आया. वह ब्लेक कलर का फूल टीशर्ट एवं ब्लेक कलर का जिंस पहना था तथा हाथ में सफेद कलर का ग्लब्स पहनने के साथ ही चेहरे में भी नकाब पहना था. वह प्रार्थिया को पकड़कर बेडरुम में ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ लाए रस्सी से प्रार्थिया के दोनों हाथ और पैर को बिस्तर से बांध दिया और प्रार्थिया द्वारा मना करने पर भी जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और अपने पास रखे मोबाईल फोन में उसका अश्लील विडियो बनाकर पांच लाख रूपये की मांग करने लगा पैसे नहीं देने पर विडियो वायरल करने की धमकी देने लगा तथा उसके आलमारी में रखें सोने की चैन और नगद रकम को निकाल कर रख लिया. उसके बाद वह व्यक्ति अपने साथ लाए रस्सी जिससे प्रार्थिया को बांधा था को खोल दिया और प्रार्थिया के घर में रखें दुपट्टा से उसे फिर बांध दिया और रस्सी, सोने की चैन और नगद रकम को लेकर भाग गया
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 135/25 धारा 64(1), 351(2), 333, 331(4), 115, 308(2) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना और आरोपी के बारे में प्रार्थिया से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के जरिए भी अज्ञात आरोपी की निशानदेही करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को वारदात में शामिल आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली और टीम के सदस्यों द्वारा आरंग निवासी लंकेश कुमार साहू को पकड़ा गया. मिली सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया.
आरोपी लंकेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद रकम से खरीदे गए 2 नग मोबाईल फोन, नगद रकम और वारदात में इस्तेमाल 1 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेश सिंह थाना प्रभारी आरंग, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, प्र. आर. जसवंत सोनी, वीरेन्द्र भार्गव, आर. तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू, राहुल गौतम,प्रदीप साहू, विजय बंजारे, टी.जी.आर. शंकर यादव तथा थाना आरंग से सउनि. नरेश देवांगन, आर. पुरोहित कोसले, जगदीश कोरिया, केजू राम पिस्दा और थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक अंजना मसीह की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
लंकेश कुमार साहू पिता हरिराम साहू उम्र 24 साल निवासी कागदेही निषाद राज वार्ड, वार्ड क्रमांक 12 थाना आरंग जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



