रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में खड़ी कार पर लगी आग, धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, वक़्त पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, पूरी गाड़ी जलकर खाक
A car parked in the parking lot of Raipur railway station caught fire, Scorpio burned to ashes, fire brigade team did not reach on time, the entire car burnt to ashes
रायपुर : राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियों में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग विकराल रुप ले लिया और स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी. यह देखते ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. यह मामला राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में आग इतनी तेज हो गई कि पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया. आनन फानन में पार्किंग में खड़ी अन्य वाहनों को हटाया गया.
आग के चलते लगातार ब्लास्ट होने लगे. जिससे लोग घबरा गए और वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए. आनन-फानन में आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. जिससे किसी दुसरे वाहन को नुकसान नहीं हुआ. घटना की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. काफी देर हाने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची. इसके कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई.
राहत की बात यह है कि आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना की खबर के बाद GRP, RPF पुलिस बल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करते देखे गए.
बताया जा रहा है कि गाड़ी 6 महीने से पार्किंग में खड़ी थी. ये भी बताया जा रहा है कि गाड़ी महाराष्ट्र की है. यह गाड़ी किसकी है यह जांच में पुलिस लगी हुई है.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में आग खुद लगी या किसी ने जानबूझकर लगाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही, कार मालिक से भी पूछताछ की जा रही है. घटना को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



