गरियाबंद और रायपुर समेत देश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी, फहराया तिरंगा

Republic Day was celebrated with great enthusiasm across the country including Gariaband and Raipur, the parade was saluted by hoisting the national flag and the tricolor was hoisted.

गरियाबंद और रायपुर समेत देश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी, फहराया तिरंगा

मंत्री दलाय दास बघेल ने फहराया तिरंगा

गरियाबंद : 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री दलाय दास बघेल ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली. इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश जनता के नाम पढ़कर सुनाया।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में पुलिस बल, विभिन्न टुकड़ियों और स्कूली बच्चों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया. समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी तादाद में नागरिक मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण और उत्साह का माहौल देखने को मिला. जिससे गणतंत्र दिवस की गरिमा और उल्लास और भी बढ़ गया.
हर्ष और खुशहाली की पहचान गुब्बारे आसमान में छोड़े गए.  इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा तथा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही विभागों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत किए.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक स्तर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पीपरछेड़ी प्रथम, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गरियाबंद द्वितीय एवं कमार आवासीय विद्यालय गरियाबंद को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में माध्यमिक स्तर पर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास गरियाबंद को प्रथम, एंजल्स एंग्लों हायर सेकेण्डरी स्कूल गरियाबंद को द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा परेड कमांडर एवं सभी प्लाटूनों के कमांडरों को भी सम्मानित किया गया। इनमें परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री सनत कुमार ठाकुर, परेड कमांडर 2 आईसी निरीक्षक श्रीमती गुनेश्वरी नरेटी, मार्चपास्ट वर्ग ए में 17वी/19वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल महिला को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। मार्चपास्ट वर्ग बी में एसपीसी कन्या शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद को प्रथम, गाईड कन्या शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद को द्वितीय एवं सेजस बालक गरियाबंद के स्काउट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
इसी तरह आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जल संसाधन, स्कूल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा द्वारा विभागीय कार्यक्रमों को रेखाकिंत करते हुए झाँकी निकाली गई। प्रस्तुत झांकियों में समग्र शिक्षा विभाग को प्रथम, आदिवासी विभाग गरियाबंद को द्वितीय एवं वन विभाग को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ.
विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
शासकीय कार्याे में निष्ठापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, जिला पंचायत, शिक्षा, आयुष विभाग, महिला बाल विकास, राजस्व, वन, कृषि, उद्यानिकी, आदिवासी विकास विभाग, विद्युत, राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
समारोह में वनमण्डलाधिकारी श्री शशिगानंदन के, उप निदेशक उदंती श्री वरूण जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष श्री आसिफ मेमन, अनिल चन्द्राकर, सहित पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, आम जनता, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मैनपुर क्षेत्र में नवसाक्षर मेला का कार्यक्रम का आयोजन

गरियाबंद।मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के आने वाली शा. प्रा. शाला घुमरापदर मे 77 वें गणतंत्र दिवस ध्वजारन करने के बाद उल्लास नवसाक्षार मेला का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे आयोजन के उपलक्ष में प्राथमिक शाला स्कूल व ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक सभी मौजूद रहे. 
इस कार्यक्रम मे स्कूल के बच्चों के द्वारा अपने शिक्षकों व ग्राम के प्रमुखों को तिरंगा बेच फुल और चंदन से स्वागत किया गया ओर अपनी कला दिखाते हुए कविता भाषण का आयोजन भी किया गया. जिसमे शिक्षकों और ग्राम नागरिक ने बच्चों को  कॉपी और पेन भेट किये ओर उल्लास नवसाक्षार मेला का कार्यक्रम मे शिक्षकों के द्वारा ग्राम के  महिलाओं को कॉपी पेन भेट करके साक्षर भारत के बारे में बताया गया.
साक्षर भारत उद्देश्यः साक्षरता दर बढ़ाना, लैंगिक अंतर कम करना, और महिलाओं, अनुसूचित जातियों (SC), जनजातियों (ST) व अल्पसंख्यकों पर विशेष ध्यान देना।
लक्ष्यः 7 करोड़ से अधिक गैर-साक्षर वयस्कों (जिनमें 6 करोड़ महिलाएं शामिल हैं) को साक्षर बनाना।
प्रमुख क्षेत्रः ग्रामीण क्षेत्रों के उन जिलों को कवर किया गया जहां 2001 की जनगणना के अनुसार महिला साक्षरता दर 50% या उससे कम थी.
उल्लास (ULLAS) योजनाः यह अब साक्षर भारत का एक नया रूप है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन (हाइब्रिड) मोड में काम करता है और स्वयंसेवक के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर बनाने पर केंद्रित है.
कार्यान्वयनः यह कार्यक्रम लोक शिक्षा केंद्रों, स्कूल प्रणालियों और समुदाय की भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है, जिसमें स्वयंसेवक शिक्षक (Volunteers) मुख्य भूमिका निभाते हैं.
विशेषताः इसके तहत मूलभूत साक्षरता, संख्यात्मकता, और व्यावहारिक जीवन कौशल प्रदान किया जाता है.
उल्लास (ULLAS) के तहत नई पहलः
ऐप-आधारित शिक्षाः शिक्षार्थी और स्वयंसेवक 'उल्लास' मोबाइल ऐप का उपयोग कर सके
 इस मौके पर जनसिंग सोरी प्रधान पाठक श्रीमती आरती धुर्व शिक्षक स्व सहायता समूह श्रीमती शांति बाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तुलसी बाई माझी आंगनवाड़ी सहायिका, भिवीशंकर नागेश भंवर मांझी व गांव के सभी महिलाओ ओर गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम मे शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

राज्यपाल डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली. उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्य सचिव विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम भी उनके साथ थे. इस मौके पर राज्यपाल डेका ने कहा कि गणतंत्र दिवस का शुभ दिन राष्ट्र के लिए नए संकल्प लेने का दिन होता है. आइए यह संकल्प ले कि विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण में अपनी पूरी भागीदारी देंगे.
राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हए कहा कि यह पवित्र अवसर हमें राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सहेजते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता हैं. गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा तथा हमारे संवैधानिक मूल्यों की समृद्ध विरासत का प्रतीक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

सीएम साय ने ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी

बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली. सीएम साय ने समस्त प्रदेशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड निष्क्रमण की कार्यवाही के बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी दी गई. सुबह 10.20 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली गई. इसके बादसुबह10.57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया और 11.15 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ.
इस समारोह में विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया गया. स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मानित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गणतंत्र दिवस 2026: PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कर्तव्य पथ पर शौर्य का भव्य प्रदर्शन

दिल्ली : देश आज पूरे गौरव और उत्साह के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है. जो हर भारतीय के भीतर नई ऊर्जा, नया उत्साह और राष्ट्र निर्माण का संकल्प भरता है.
77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है. गांव-कस्बों से लेकर महानगरों तक तिरंगे की शान दिखाई दे रही है .“ऑपरेशन सिंदूर” की थीम पर जमीन से आसमान तक भारत के शौर्य, सैन्य शक्ति और तकनीकी सामर्थ्य का प्रदर्शन किया गया. परेड में थलसेना, नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियां कदमताल किया.. तो वहीं राज्यों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों की झांकियों के जरिए देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों और विविधता में एकता की झलक देखने को मिली. जिसे देखकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया.
इस ऐतिहासिक दिन की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली. वहीं किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को रोकने के लिए दिल्ली से लेकर कश्मीर, कन्याकुमारी, गुजरात और उत्तर-पूर्वी राज्यों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. अकेले दिल्ली में 10 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई और 3 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई., जिससे गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व पूरे अनुशासन, गरिमा और गौरव के साथ मनाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

अरुण सार्वा ने किया जिला पंचायत धमतरी में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण

धमतरी : जिला पंचायत धमतरी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप संचालक नकुल वर्मा, लेखा अधिकारी चंदन टंडन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू सहित जिला पंचायत के सभी सदस्य पूजा सिन्हा, कुलेश्वरी गायकवाड़, मोनिका देवांगन, अजय फत्तेलाल ध्रुव, मीना साहू, धनेश्वरी साहू, कविता बाबर तथा अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण पश्चात अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि हमारे देश को आज़ादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। अनेक बलिदानों के बाद देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई और देश को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने स्तर पर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा जिला पंचायत के सभी भृत्यों को वर्दी प्रदान की गई।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कुरुद कांग्रेस ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, पीसीसी अध्यक्ष के संदेश का हुआ वाचन

कुरूद :  स्थानीय कांग्रेस भवन में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया. नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिम शुक्ला की अस्वस्थता के चलते जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंदाकर के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन निर्वतमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा किया गया। अपने संदेश में पीसीसी अध्यक्ष ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पर किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगार, कर्मचारी और व्यापारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही घोषणा पत्र के वादों से पीछे हट रही है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में लापरवाही, किसानों की आत्महत्याएं, बेरोजगारी भत्ते और महतारी वंदन योजना में कटौती जैसे मुद्दों को सरकार की विफलता बताया गया.
संदेश में जल, जंगल, जमीन और विद्युत दरों में वृद्धि को आम जनता पर अतिरिक्त बोझ करार देते हुए मनरेगा की नीतियों में बदलाव कर ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों का हनन करने का आरोप भी लगाया गया। कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा गया कि राज्य में नशाखोरी, अवैध गतिविधियां, लूटपाट, महिलाओं में असुरक्षा और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे प्रदेश का माहौल असुरक्षित हो गया है.
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से जनता में रोष और पछतावा है, और कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए धरना, रैली, पदयात्रा और आंदोलन लगातार जारी रखेगी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, रविशंकर साहू, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ सचिव हितेंद्र केला, पार्षद रजत चंद्राकर, उत्तम साहू, राखी चंद्राकर, उर्वशी चंद्राकर, अर्जुन ध्रुव, पूर्व जनपद सभापति रविन्द्र साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन, कृष्णा साहू, पप्पू राजपूत, लेखराम साहू, पूर्व पार्षद चुम्मन दीवान, रौशन जांगड़े, संतोष प्रजापति, तुलसीराम साहू, अशोक साहू, पंकज जोशी, तुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गणतंत्र दिवस पर नवदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुनी में विधायक ओंकार साहू ने किया ध्वजारोहण

धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू ने 26जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नवदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल, अर्जुनी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रातः 7:30 बजे उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की। ध्वजारोहण पश्चात विधायक श्री साहू ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है, जब भारत ने अपना संविधान अपनाकर लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में विश्व में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, साथ ही कर्तव्यों का भी बोध कराता है.
विधायक ओंकार साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य आप सभी के हाथों में है। शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के माध्यम से ही एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। देशभक्ति गीतों, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार, हुकमचंद मिन्नी , सुश्री दीपमाला साहू , रमेश देव , पारसमणि साहू, मनीष चन्दाकर, योगेश गुप्ता, विवेक शरण साहेब , काजल मुजवानी, कृतिबाला महावर, प्रियंका देवांगन, प्रधानपाठक विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष "रंजना साहू ने घड़ी चौक में फहराया तिरंगा

धमतरी -: गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने तिरंगा झंडा फहराया,भाजपा युवा मोर्चा द्वारा परंपरागत रूप से प्रत्येक स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस पर यहां कार्यक्रम किया जाता है इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं,उजत अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।एक भारत, एक संविधान,अनेकता में एकता की सबसे मजबूत डोर, 77 वर्षों की इस यात्रा में यही हमारी सबसे मजबूत नींव रही है.
स्वतंत्रता, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित हमारा संविधान राष्ट्र की मजबूती की आधारशिला है। उक्त अवसर पर बीथीका विश्वास, धनीराम सोनकर, प्रकाश शर्मा, विजय मोटवानी, जागेश्वरी साहू, रेशमा शेख, सुशीला तिवारी, राकेश चंदवानी, कैलाश सोनकर,गायत्री सोनी, सूरज शर्मा, विशाल रामराखियानी, श्री राम सोनी, आमना सोना ,वामन सिन्हा ,दौलत वाधवानी,गोल्डी बरडिया लक्ष्मण साहू ,वीरेंद्र साहू, लक्ष्मण गौतम ,देवेश अग्रवाल, छाबेंद्र सोनी, डाली सोनी,पन्ना थवाईत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB