जंगल में मिली महिला की लाश, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेमी निकला कातिल, पुलिस ने ब्वायफ्रेंड नेमीचंद को किया गिरफ्तार

Woman's body found in the woods, blind murder solved within 24 hours, lover turns out to be the murderer, police arrest boyfriend Nemichand

जंगल में मिली महिला की लाश, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेमी निकला कातिल, पुलिस ने ब्वायफ्रेंड नेमीचंद को किया गिरफ्तार

बालोद : बालोद जिले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित गुरामी के जंगल में मिली एक महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. महिला की हत्या करने वाले आरोपी नेमीचंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने की थी. प्रेमी ने पहले महिला का गला दबाकर उसे बेहोश किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक तरौद गांव का निवासी आरोपी नेमीचंद साहू और बालोद थाना क्षेत्र के पाररास की निवासी शादीशुदा कमला राजपूत दोनों के बीच करीब 7 सालों से प्रेम संबंध था. 16 जनवरी 2026 को दोनों गुरामी गांव के जंगल में मिलने पहुंचे थे. वहां दोनों के बीच किसी अन्य व्यक्ति से बात करने को लेकर विवाद हो गया. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर पत्थर से उसके सिर को कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
हत्या करने के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल अपने साथ लेकर मजदूरी करने दुर्ग जिला चला गया था. वहीं, महिला के परिजनों ने पहले ही बालोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते दिनों महिला का शव जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
कमला राजपूत के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई कि शव गुमशुदा कमला का ही है. इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरु की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.
उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी सलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डौण्डीलोहरा निरीक्षक मुकेश सिंह, सायबर सेल प्रभारी स.उ. निरीक्षक धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक भोपसिंह साहू, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, पुरन देवांगन, आकाश सोनी, योगेश पटेल, गुलझारी साहू, मिथलेश यादव, रवि गंधर्व, मनीष ठाकुर, सायबर सेल और थाना डौण्डीलोहरा से सउनि अनित राम यादव, प्रधान आरक्षक लिलेश्वरी देवांगन, बिरेन्द्र साहू, अरविंद यादव, आरक्षक पूनम खरे, अजय विनोद, धर्मेंद्र सेन, भीष कुमार पीस्दा, भूपेंद्र ठाकुर, बेनी साहू का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
नेमीचंद साहू पिता जंगलू राम साहू, उम्र 30 साल निवासी तरोद, थाना बालोद, जिला बालोद (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB