महिला से छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप, मचा हड़कंप, सब इंस्पेक्टर निलंबित और गिरफ्तार, सामूहिक दुष्कर्म केस में दो आरक्षक सस्पेंड
Sensational allegations of molestation of a woman spark uproar, sub-inspector suspended and arrested, two constables suspended in gang rape case
कोरबा : कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर पर एक महिला ने छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप लगाया है. जैसे ही महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने फौरन सब इंस्पेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि कटघोरा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर एसके कोसरिया ने महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और छेड़छाड़ की. महिला की शिकायत सामने आते ही कटघोरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर एसके कोसरिया के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सब इंस्पेक्टर एसके कोसरिया को सस्पेंड कर दिया है.
थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
कोरबा : बांकी मोंगरा क्षेत्र में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है. बताया जा रहा है कि जब युवती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। तो बांकी मोंगरा थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश मेहता और राजेंद्र राय ने रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरती। इस लापरवाही के बाद युवती को सीधे कोरबा एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत करनी पड़ी.
इसके बाद सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. युवती के साथ हुए इस गंभीर अपराध में पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक राकेश मेहता और राजेंद्र राय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



