बोलेरो ने यात्रियों से भरी टैक्सी और बाइक को मारी टक्कर, महिला-बच्चों समेत 9 लोग घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

A Bolero collided with a taxi and a bike full of passengers, injuring nine people, including women and children. Angry villagers vandalized the property, and the accused was arrested.

बोलेरो ने यात्रियों से भरी टैक्सी और बाइक को मारी टक्कर, महिला-बच्चों समेत 9 लोग घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : जगदलपुर शहर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम देऊरगांव में मंगलवार शाम एक अनियंत्रित बोलेरो ने टैक्सी वाहन को टक्कर मार दी. जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक नौ लोग घायल हो गए. बोलेरो चालक की तेज और लापरवाही भरी ड्राइविंग के कारण यह हादसा हुआ. जिसमें एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो चालक की जमकर पिटाई की और वहां से गुजर रहे एक फॉलो वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी. ड्राइवर डर के मारे मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी के३ मुताबिक मंगलवार शाम को चित्रकोट की तरफ़ से एक टैक्सी वाहन यात्रियों से भरकर जगदलपुर की तरफ़ आ रहा था. देऊरगाँव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने लापरवाही से चलाते हुए टैक्सी को जोरदार टक्कर मारी. इस टक्कर में टैक्सी में सवार सभी यात्री घायल हो गए. इसके साथ ही बोलेरो की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हो गया.
हादसे के फौरन बाद आसपास के लोगों ने बोलेरो चालक की पिटाई की और टैक्सी में सवार सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेकाज अस्पताल भेजा गया. इसी दौरान चित्रकोट की तरफ से आ रहे एक फॉलो वाहन को रुका देख गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकालकर उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की. हालत बिगड़ते देख फॉलो वाहन का ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बोलेरो ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया. घायलों को मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है. तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस हादसे की असल वजह माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB