दामाद ने ससुराल में फेंका बम, ससुर की मौके पर मौत, सास घायल, गांव में मचा हड़कंप, आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Son-in-law throws bomb at in-laws' house, father-in-law dies on the spot, mother-in-law injured, panic in the village, accused flees from the spot, police engaged in search

दामाद ने ससुराल में फेंका बम, ससुर की मौके पर मौत, सास घायल, गांव में मचा हड़कंप, आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में दामाद ने अपने ही ससुर राय राम उम्र 60 साल की हत्या कर दी. इतना ही नहीं युवक की सास पार्वती उम्र 59 साल भी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. युवक ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया है उसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर के बचरापोड़ी पुलिस चौकी के बड़े साल्ही गांव में एक दामाद ने खाट में सो रहे अपने ससुर को रस्सी से बांध दिया. इसके बाद युवक ने ससुराल में बम फेंका. बम के धमाके से युवक के ससुर की मौत हो गई और सास गंभीर रूप से घायल हो गई. 
खबर मिलते ही बचरापोड़ी पुलिस चौकी और बैकुंठपुर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची. घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

मामले में जो बात निकलकर सामने आई. उसमें मृतक राम साय की बेटी ने यूपी के एक ड्राइवर से इंटरकास्ट मैरिज की थी. उसने एक और शादी कर ली थी. जिस कारण बेटी-दामाद में विवाद चल रहा था. बेटी घर आ गई थी. कुछ सामान साथ ले आई थी. करीब महीने पहले दामाद घर आकर सामान वापस मांग रहा था. उसने साले पर एयरगन से हमला भी किया था.