जशपुर में अंधविश्वास के चक्कर में चाचा ने दी 3 साल के भतीजी की बली, सिर काटकर चूल्हे में डाल जला दिया, आरोपी रामप्रसाद गिरफ्तार

In Jashpur, due to superstition, uncle sacrificed his 3-year-old niece, chopped off her head and burned it in the stove, sensation spread in the area

जशपुर में अंधविश्वास के चक्कर में चाचा ने दी 3 साल के भतीजी की बली, सिर काटकर चूल्हे में डाल जला दिया, आरोपी रामप्रसाद गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर के बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की 3 साल की मासूम बेटी की बली दे दी. जहां एक सगे चाचा ने ही मासूम भतीजी का सिर धड़ से अलग कर बली चढ़ा दी और शव चूल्हे में डाल दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. खबर पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. घटना से पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक छातासराई निवासी आरोपी रामप्रसाद नाग उम्र 35 साल का अपने भाई से विवाद भी था. वहीं पीड़ित परिवार और गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उसने अंधविश्वास के चलते उसने अपने छोटे भाई राजाराम नाग की 3 साल बेटी (खुशी) की हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या के बाद धड़ से अलग मासूम के सिर को चूल्हे में झोंककर मंत्र पढ़ना शुरु कर दिया था. चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के दिन आरोपी अपने बच्चों को भी खोज रहा था. आशंका जताई जा रही है कि वह अपने ही बच्चों की भी भतीजी की तरह मारने की योजना बनाई थी.
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के संपर्क में कोई जादू-टोना करने या अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाल व्यक्ति आया होगा. जिसने उसे नरबलि देने के लिए उकसाया होगा. इसी के चलते उसने अपने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया. घटना से पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल है. मासूम की निर्मम हत्या से उसकी मां रीता नाग बदहवास है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI