नदी में मिली स्टाफ नर्स की लाश, पसरा मातम, मानसिक तनाव में सुसाइड की आशंका, आत्महत्या या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

Staff nurse's body found in river, mourning spread, suspicion of suicide due to mental stress, suicide or something else? Police engaged in investigation

नदी में मिली स्टाफ नर्स की लाश, पसरा मातम, मानसिक तनाव में सुसाइड की आशंका, आत्महत्या या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर : जगदलपुर  शहर की इंद्रावती नदी से अज्ञात महिला की लाश मिली है. लाश मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया . मृतका की पहचान पथरागुड़ा निवासी संगीता कश्यप उम्र 32 साल के रुप में हुई है. इस बारे में पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी की दोपहर संगीता घर से पैदल निकलने की बात कहकर गई थीं. लेकिन वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसी दौरान पुलिस द्वारा इंद्रावती नदी में लापता युवक की तलाश के दौरान एक महिला का शव बरामद किया गया था. जब परिजन कोतवाली थाना पहुंचे. तब उन्हें महिला का शव मिलने की जानकारी दी गई. इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान संगीता कश्यप के रूप में की.
परिजनों के मुताबिक संगीता ने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ साल तक मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) में स्टाफ नर्स के तौर पर काम किया था. बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. परिजनों का कहना है कि वह बीते कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं.
परिजनों ने बताया कि संगीता चार बहनों और एक भाई में से एक थीं. उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है. परिवार की एक अन्य सदस्य नानगुर में स्टाफ नर्स के तौर पर कार्यरत हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB