जिला प्रशासन का सख्त एक्शन, उड़नदस्ता दल की निगरानी में 102.80 क्विंटल धान जब्त, कलेक्टर- कार्यवाही रहेगी लगातार जारी
Strict action by the district administration; 102.80 quintals of paddy seized under the supervision of the flying squad; Collector says the action will continue.
धमतरी : धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में जिले के सव्ही धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही है. किसानों को निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने और कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध तरीके से धान के भण्डारण और परिवहन की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है.
उड़नदस्ता दल में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मण्डी के अधिकारी शामिल हैं. जो लगातार औचक निरीक्षण करते हुए अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं. संदेहास्पद मामलों में पूछताछ के साथ-साथ विधिवत जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है.
इसी कड़ी में 22 दिसंबर 2025 को कृषि उपज मण्डी समिति नगरी अंतर्गत रामू किराना स्टोर्स, बिरगुड़ी से 11.20 क्विंटल और कृषि उपज मण्डी समिति कुरुद अंतर्गत गणपति राईस मिल, कुरुद से 80 क्विंटल और राजेन्द्र प्रसाद महावर, कुरूद से 11.60 क्विंटल अवैध धान, कुल 102.80 क्विंटल धान को विधिवत जब्त किया गया.
जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है. जिससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनी रहे और वास्तविक किसानों को उनका पूरा लाभ मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



