धान खरीदी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, समिति प्रबंधक सस्पेंड, बारदाना प्रभारी बर्खास्त, 6 समिति प्रबंधक व 1 ऑपरेटर को नोटिस जारी

Strict action taken for negligence in paddy procurement, committee manager suspended, gunny bag in-charge dismissed, notice issued to 6 committee managers and 1 operator

धान खरीदी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, समिति प्रबंधक सस्पेंड, बारदाना प्रभारी बर्खास्त, 6 समिति प्रबंधक व 1 ऑपरेटर को नोटिस जारी

बलौदाबाजार : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी कार्य में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने पर ब्लॉक सिमगा की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. नए जूट बारदाना का नियम के खिलाफ वितरण और खरीदी कार्य में उदासीनता मिलने पर समिति प्रबंधक सतीष कुमार महिलांग को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं बारदाना प्रभारी कु. थानेश्वरी साहू (दैनिक कर्मचारी) को सेवा से बर्खास्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बनसांकरा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी नीति 2025-26 के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कृषकों को नियम के खिलाफ बारदाना प्रदान किया गया था  इसी आधार पर उप आयुक्त सहकारिता ने छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 55(1) एवं कर्मचारी सेवा नियम 2018 के तहत सस्पेंड की कार्रवाई की.
इसके साथ ही धान आवक गेट पास में कृषकों के फोटो अपलोड न करने और रकबा समर्पण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सिमगा क्षेत्र के कई समिति प्रबंधकों और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जिनमें शामिल हैं—हथबंद के अरुण कश्यप, संकरी के प्रतीक राज साहू, खैरा (निपनिया) के प्रताप यदु, कोयदा के करन दिनकर, भाटापारा के शिवकुमार यादव, छेछर के मधुकर कश्यप तथा समिति भवानीपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर शिवकुमार साहू.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t