सुपर स्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अलग होने का फैसला लिया

Entertainment News : साउथ के सुपर स्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने चेन्नई की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अपनी अर्जी दाखिल की है। धनुष और ऐश्वर्या आपसी सहमति के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं। कुछ ही दिनों में इस मामले में सुनवाई शुरू हो जाएगी।

सुपर स्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अलग होने का फैसला लिया

- चेन्नई की फैमिली कोर्ट में दाखिल की अर्जी

Entertainment News : साउथ के सुपर स्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने चेन्नई की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अपनी अर्जी दाखिल की है। धनुष और ऐश्वर्या आपसी सहमति के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं। कुछ ही दिनों में इस मामले में सुनवाई शुरू हो जाएगी। बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत दो साल से साथ नहीं हैं।

वे साल 2022 में ही एक-दूजे से अलग होने का एलान कर चुके थे। नाता तोड़ने का एलान करने के बाद भी धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने तलाक नहीं दिया था। यही वजह थी कि काफी समय पहले यह अफवाह उड़ी थी कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। उन दिनों दोनों ही अपने काम में काफी व्यस्त भी थे।

दोनों साथ तो नहीं थे, लेकिन माता-पिता होने के चलते अपने बच्चों की परवरिश जरूर कर रहे थे। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है। धनुष की आने वाली फिल्म कुबेर है। इसका निर्देशन शेखर कम्मुला कर रहे हैं। फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन और थ्रिलर देखने को मिल सकता है।

वहीं, ऐश्वर्या रजनीकांत की बात करे तो उनकी आखिरी फिल्म लाल सलाम इसी साल 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से ऐश्वर्या ने नौ साल बाद निर्देशक के रूप में वापसी की थी। बता दें कि धनुष के फैंस के बीच इस खबर से मायूसी का माहौल है। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत साल 2004 में एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का रिश्ता 18 साल तक चला। शादी के वक्त धनुष की उम्र 21 साल और ऐश्वर्या की 23 साल थी।(एजेंसी)