9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से गायब होकर घर में लगाई फांसी, 20 घंटे तक फंदे में लटका रहा शव, जांच में जुटी FSL टीम

Suspicious death of a 9th class student, disappeared from the hostel and hanged himself at home, body remained hanging in the noose for 20 hours, FSL team engaged in investigation

9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल से गायब होकर घर में लगाई फांसी, 20 घंटे तक फंदे में लटका रहा शव, जांच में जुटी FSL टीम

अंतागढ़/भानुप्रतापपुर : एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा 9वीं कक्षा का छात्र साहिल उइके घर लौटकर फांसी के फंदे पर झूल गया. यह दुखद घटना तब हुई जब छात्र की मां त्योहार मनाने गांव गई हुई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र साहिल उइके उम्र 13 साल अंतागढ़ के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसका घर हॉस्टल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है. गुरुवार को छात्र की मां हरेली त्योहार मनाने के लिए गांव गई थी. इसी दौरान साहिल हॉस्टल से निकलकर घर आया और वहीं फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
शाम को जब मां वापस लौटी। तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का नजारा देख सब दंग रह गए. साहिल फंदे पर लटका हुआ था.
खबर मिलने के बाद अंतागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संदिग्ध मानते हुए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया. हैरानी की बात यह रही कि टीम घटना के करीब 20 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची. तब तक शव उसी हालत में फांसी पर लटका रहा.
छात्रावास अधीक्षक सागर कोचे ने बताया कि साहिल मंगलवार को स्कूल तो गया, लेकिन उसके बाद हॉस्टल नहीं लौटा. वहीं अंतागढ़ SDOP ने कहा कि पूरे मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है. अभी तक छात्र द्वारा खादकुशी करने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB