गांव में खूंखार तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर तीन बकरों पर किया हमला, दो बकरों की मौत, दूसरे दिन पहुंचा वन अमला, इलाके में दहशत का माहौल
Terror of the dreaded leopard in the village entered the house and attacked three goats two goats died forest staff arrived on the second day atmosphere of panic in the area
कांकेर : कांकेर जिला मुख्यालय से लगे गोविंदपुर गांव में खूंखार तेंदुआ आ धमका है. देर रात तेंदुआ एक घर में घुसा और तीन बकरों पर हमला कर दिया. जिसमे दो बकरों की मौत हो गई है. वहीं एक बकरे को मारकर वह अपने साथ जंगल की तरफ ले गया है. इस गांव मे आए दिन भालू और तेंदुए नजर आ रहे हैं. जिससे इंसानों की जान का भी खतरा बना हुआ है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. वन अमले को जानकारी दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोविंदपुर निवासी मनोज पाल के घर तेंदुए ने हमला किया है. तेंदुए ने दो छोटे बकरी के बच्चे को मार दिया और एक बकरा को जंगल उठा ले गया. ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की खबर वन विभाग को दी. बताया जा रहा है कि अमला दुसरे दिन पहुचा.
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गोविंदपुर में तेंदुए ने मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया है. इन दिनों गोविंदपुर में जंगली जानवरों का खतरा हो गया है.
वहीं कुछ दिन पहले ही धमतरी में अरसीकनहर जंगल में एक तेंदुए ने गाय का शिकार किया. मादा तेंदुए के शिकार की घटना वन विभाग के कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ गाय को झाड़ियों में खींचकर ले जा रही है. यह घटना सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट की है. दरअसल यह घटना धमतरी अरसीकनहर के जंगलों की है. जहां पर सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट में वन विभाग ने ट्रैप कैमरा लगाया है. जिसमें जंगली जानवरों के मूवमेंट कैमरे में कैद हो रहे हैं. इसी बीच एक दुर्लभ वीडियो कैमरे में कैद हुआ है. जिसमें मादा तेंदुआ गाय का शिकार करते नजर आ रही है.
सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व इलाके में तेंदुओं की अच्छी खासी तादाद है. कई बार ये जानवर इंसानी बस्तियों में भी घुस जाते हैं.। DFO वरुण जैन ने बताया कि यह मादा तेंदुआ है. जो कुछ दिन पहले शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंस गई थी. उसके शरीर में क्लच वायर फंसा हुआ था. मादा के साथ एक शावक भी था. यह वही मादा तेंदुआ है, जो अब स्वस्थ दिख रही है. उसके शरीर से क्लच वायर निकल चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



