नोटों से भरे बैग छीनकर एक्टिवा पर सवार आरोपी फरार, चोर का फोटो रायपुर पुलिस ने किया वायरल, घूम-घूमकर कर रहा उठाईगीरी
The accused fled on an Activa after snatching a bag full of currency notes. Raipur police made the thief's photo viral, claiming he was roaming around stealing.
रायपुर : पुलिस ने एक ऐसे शातिर उठाईगीर चोर की तस्वीर वायरल किया है. जो नोटों से भरे बैग छीनकर भागता रहा है. यह आरोपी खुद एक्टिवा पर सवार होकर वारदात करता है. पुलिस ने यह तस्वीर पेट्रोल पंप संचालकों को भेजा है.
इस शातिर के टारगेट पंप कर्मी होते हैं. जो दिन भर की पंप की आय या तो बैंक में जमा करने जाते होते हैं या फिर मालिक के घर पहुंचाने वाले होते हैं. यह अब तक ऐसी 10 चोरी उठाईगिरी कर चुका है. जिसमें पंप संचालकों को लाखों रूपए की बड़ी रकम का नुक़सान उठाना पड़ा है. इसने तीन पेट्रोल पंप को निशाना बनाया था. ये वारदातें इसने रायपुर और पड़ोस के जिलों में किया था. पुलिस ने पंप मालिकों को फोटो भेजकर एलर्ट किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



