रायपुर के जीपीएस जनरल स्टोर में बेचा रहा अवैध धारदार चाकू, पुलिस ने लिया सकत एक्शन, आर्मी स्टोर का मालिक हर्षील गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Illegal sharp knives were being sold at GPS General Store in Raipur, police took strict action, Army Store owner Harshil was arrested and sent to jail.
रायपुर : गंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से धारदार चाकू रखने और बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से खबर मिलने पर पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन रोड स्थित जीपीएस जनरल स्टोर्स में जांच की गई. मौके पर मौजूद आरोपी ने अपना नाम हर्षील जैन पिता मीतलाल जैन उम्र 42 साल निवासी रमन मंदिर वार्ड, फाफाडीह, थाना गंज, जिला रायपुर बताया. तलाशी के दौरान दुकान से 8 नग स्टील के धारदार बटनदार चाकू बरामद किए गए.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चाकू किन व्यक्तियों को बेचे गए हैं के बारे में भी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया. न ही ऐसा कोई रजिस्टर या दस्तावेज पेश किया गया कि किस आधार पर बटन दार चाकू बिक्री किए गए. साथ ही आरोपी द्वारा न तो कोई स्टॉक रजिस्टर पेश किया गया और न ही खरीद से संबंधित कोई दस्तावेज, बिल या लाइसेंस उपलब्ध कराया गया. चाकू खरीदने के स्त्रोत के बारे में पूछताछ पर सप्लायर और कूरियर माध्यम से संबंधित डिटेल के आधार पर अग्रिम विवेचना की जा रही है.
बरामद चाकुओं को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे अदालत के सामने पेश किया गया. इस मामले में आगे की जांच जारी है.
आरोपी
हर्षील जैन पिता मीतलाल जैन 42 साल निवासी रमन मंदिर वार्ड, फाफाडीह, थाना गंज, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



