छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत, इधर आसमानी कहर से बकरी चरवाहे की गई जान, इलाके में मातम
Thunderstorms wreak havoc in Chhattisgarh, killing five cattle after being struck by lightning. A goat herder was killed in the area, leading to mourning.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बेमौसम बारिश और तेज गरज-चमक के बीच आसमानी बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल, थाना मोतीनाला क्षेत्र का निवासी था. यह घटना कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरमिटी गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नेन सिंह धुर्वे गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी करता था और रोज की तरह अपने साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने गया हुआ था. अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी. बारिश से बचने के लिए नेन सिंह पास ही एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई. जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद वहां मौजूद अन्य साथियों में अफरा-तफरी मच गई. बारिश थमने के बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ पोलपा पारा में शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी. तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान गाज गिरने की घटना हुई. इस प्राकृतिक आपदा से न केवल 5 मवेशियों की जान गई. बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
मृत मवेशी गांव के तीन किसानों के थे, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, इसके अलावा आंधी-तूफान के चलते कुछ ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है,
प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके. वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगा और राहत कार्य शुरू करेगा,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



