छत्तीसगढ़ में फिर मिले मुन्ना भाई MBBS, उत्तर पुस्तिका में दुसरे से पेपर लिखवाने के आरोप में आरोपी आशीष समेत नाबालिग सहयोगी गिरफ्तार
Munna Bhai MBBS accused Ashish and his minor accomplice arrested for allegedly dictating answer sheets to someone else in Chhattisgarh
बेमेतरा/नांदघाट : राज्य ओपन परीक्षा अंतर्गत टेमरी स्कूल केंद्र में उत्तर पुस्तिका में अपनी जगह पर दुसरे से पेपर लिखवाने के आरोप में थाना नांदघाट पुलिस टीम की कार्यवाही आपराधिक षड्यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर परीक्षा पेपर में उत्तर पुस्तिका लिखवाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अजय कुमार दुबे उम्र 48 साल निवासी शासकीय उच्च. मा. वि. घुरसेना थाना नांदघाट जिला बेमेतरा ने 2 अप्रैल 26 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि छत्तीसगढ राज्य ओपन स्कूल रायपुर परीक्षा वर्ष 2026 में शासकीय उच्च. मा. वि. ग्राम टेमरी स्कूल केन्द्र में ओपन परीक्षा वर्ष 2026 हेतु केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है. आरोपी आशीष कुमार कुर्रे उम्र 20 साल और एक नाबालिग बालक के द्वारा आपराधिक षड्यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर स्कूल के कक्ष में बैठकर कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा पेपर में उत्तर पुस्तिका लिखवा रहा था.
इस रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 318 (4), 319(2), 61(2), 3(5) BNS, छ.ग. मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 3(घ)(2), 4 दर्ज करमामला जांच में लिया गया. घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया.
इस मामले में जांच के दौरान आपराधिक षड्यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर परीक्षा पेपर में उत्तर पुस्तिका लिखवाने के मामले में आरोपी आशीष कुमार कुर्रे उम्र 20 साल चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को 3 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया. जिसमें एक नाबालिग बालक भी शामिल है.
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी,विजय शुक्ला, आरक्षक मिथुन चंद्रवंशी, लालचंद भारती, आकाश राजपूत, अजय गोयल, सतीश वर्मा, महेंद्र वर्मा,संजय साहू, प्रताप यादव सहित थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का अहम और सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



