तालाब में तैरते मिली 2 लापता बच्चों की लाश, इलाके में दहशत का माहौल, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में पसरा मातम

The bodies of two missing children were found floating in a pond, sparking panic in the area. Murder or accident? Police are investigating, and family members are mourning.

तालाब में तैरते मिली 2 लापता बच्चों की लाश, इलाके में दहशत का माहौल, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में पसरा मातम

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां बीते दिन से लापता दो मासूम बच्चों की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव का है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोल्डी टोप्पो उम्र 7 साल और अनीस टोप्पो उम्र 8 साल दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो बगीचा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
इसी बीच आज रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव मिला. खबर मिलने जे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.
शुरूआती जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे. तभी यह हादसा हुआ. हालांकि मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई. फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t