दूसरे दिन फिर फंदे से लटकती मिली एक और प्रेमी जोड़े की लाश, दो दिन में दूसरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल, लोगों के तरह-तरह की चर्चाएं
The bodies of another couple were found hanging from a noose the following day. This second incident in two days has created panic in the area, sparking various discussions among the people.
महासमुंद/पिथौरा : महासमुंद जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पिथौरा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है,
मिली जानकारी के मुताबिक फांसी के फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े में युवती खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव की बताई जा रही है जबकि युवक पटेवा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है घटना के पीछे की वजह फिलहाल अज्ञात है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
युवती के हाथ में गोदने से “अंकिता” नाम लिखा हुआ है और पास में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसे नाबालिग माना जा रहा है.
गौरतलब है कि बीते दिन भी इसी तरह एक अन्य प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली थी जिससे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है. “पुलिस मामले की जांच कर रही है. खुदकुशी की वजह का जल्द खुलासा किया जाएगा.”
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं. आखिर क्या वजह है कि युवा इस तरह का कदम उठा रहे हैं. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



