लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका, ग्रामीणों में दहशत, इधर सड्डू तालाब में मिली रहस्यमयी लाश, इलाके में मचा हड़कंप

The body of a missing youth was found in a field, suspicion of murder, and villagers were terrified. Meanwhile, a mysterious corpse was found in Saddu pond, causing panic in the area.

लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका, ग्रामीणों में दहशत, इधर सड्डू तालाब में मिली रहस्यमयी लाश, इलाके में मचा हड़कंप

लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका, ग्रामीणों में दहशत

भाटापारा : भाटापारा के सुहेला दुर्गा उत्सव मेले से 29 सितंबर को लापता हुए देवेंद्र घृतलहरे का शव खेत में मिला है. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन 27 सितंबर की हत्या घटना के बाद यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है.
मिली जानकारी के मुताबिक भाटापारा के ग्राम सुहेला में दुर्गा उत्सव मेला देखने गए देवेन्द्र घृतलहरे का शव बलौदा बाजार-भाटापारा मार्ग पर अर्जुनी मलदी मोड़ के पास खेत में पड़ा मिला. मृतक 29 सितम्बर को मेला देखने के दौरान लापता हो गया था. परिजनों ने उसी दिन सुहेला थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी.
घटना की जानकारी मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी लाखेस केवट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि 27 सितम्बर को भी सुहेला में एक युवक की हत्या हुई थी. जिसके आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. ऐसे में अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो यह पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी. ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं और पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

सड्डू तालाब में मिली रहस्यमयी लाश, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई. जब शीतला तालाब में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला. स्थानीय लोगों की खबर पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला.
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है.
पुलिस का कहना है कि शव कई घंटे पुराना हो सकता है. लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल शव को मेकाहारा अस्पताल की शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान किया जा रहा है.
घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस रहस्यमय मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t