मोटर पंप हाउस में फंदे से लटकती मिली ग्रेजुएट युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young graduate was found hanging from a noose in a motor pump house, causing widespread panic in the area and mourning in the family. Police are investigating.

मोटर पंप हाउस में फंदे से लटकती मिली ग्रेजुएट युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगरा आरटीओ कार्यालय के सामने खेत में बने मोटर पंप हाउस में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. युवक की लाश पंप हाउस के भीतर पंखे के हुक में नायलोन की रस्सी से लटकी हुई मिली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राम परमेश्वर राजपूत पिता रामकुमार राजपूत उम्र करीब 30 साल स्नातक (ग्रेजुएट) था और कृषि कार्य से जुड़ा हुआ था. वह अपने खेत में बने पंप हाउस में ही रहकर खेती का काम देखता था. शुक्रवार को जब राम परमेश्वर घर भोजन करने नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन फोन का कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजन खेत पहुंचे. जहां पंप हाउस के अंदर युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देख उनके होश उड़ गए.
परिजनों ने फौरन सरकंडा थाना पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t