मेहंदी के दौरान दुल्हन फुर्र, मोबाइल स्वीच ऑफ, छोटी बहन ने 7 फेरे लेकर बचाई परिवार की इज्जत, इधर प्यार के ठुमके पर दुल्हन फरार
The bride absconded during the mehndi ceremony, her mobile switched off. The younger sister saved the family's honor by taking seven rounds. Meanwhile, the bride absconded during the dance of love.
पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी. दिल्ली में नौकरी करने वाली एक 25 साल की लड़की की शादी तय होने के बाद वह कुछ दिन पहले ही घर लौटी थी. शादी की रस्में चल रही थीं और मेहंदी का कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ चल रहा था. लेकिन तभी वह अचानक घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई.
परिवार ने पहले घर-आसपास तलाश की. फिर रिश्तेदारों और परिचितों को फोन किया. लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला. उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो सका. उधर बारात आने का समय नजदीक था और मुहूर्त भी निकलता जा रहा था. परिवार गहरी चिंता में था कि शादी रोकनी पड़ेगी.
हकात नाजुक होते देख परिवार के बुजुर्गों ने बैठक कर फैसला लिया कि छोटी बहन को दूल्हे से शादी करा दिया जाए. ताकि शादी की गरिमा बनी रहे और तय मुहूर्त भी न निकल जाए. दूल्हा पक्ष ने भी इस फैसले पर सहमति जता दी. इसके बाद छोटी बहन ने बड़ी बहन की ही मेहंदी लगे हाथों, लहंगा और गहने पहनकर दुल्हन बनी और उसी मुहूर्त पर पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर विवाह संपन्न हुआ.
कई लोग इसे परिवार की मजबूरी कह रहे हैं. तो कुछ इसे भावनात्मक और सामाजिक दबाव का परिणाम मान रहे हैं.
वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि दुल्हन के गायब होने का कारण क्या था. दूल्हा पक्ष ने इस मामले पर चुप्पी बनाए रखी है. जबकि दुल्हन की तलाश अभी भी जारी है. गांव के लोग भी आशा कर रहे हैं कि युवती सुरक्षित लौट आए. फिलहाल यह अनोखी शादी सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है.
संभावना ऐसी भी जताई जा रही है कि उसने अपनी शादी किसीअन्य युवक से तय कर रखी होगी या उसे ये दूल्हा पसंद नहीं होगा. ये अरेंज मैरिज थी। छोटी बहन के साथ विवाह के निर्णय के बाद शुक्रवार देर शाम दोनों पक्षों ने मेंहदी आदि वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किया. दोनों का विधिवत विवाह कार्यक्रम संपन्न हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
बारांबकी : वो रात भर दूल्हे के साथ प्यार के ठुमकों पर डांस करती रही....और जैसे ही सुबह का उजाला हुआ...वो गायब हो गई. कहानी एक रात की भगोडी जीवन साथी की है...एक ऐसे दगाबाज दुल्हन की है....जो 7 फेरों के बाद दूल्हे राजा को जिंदगी के मीठे सपने दिखाती रही....और फिर ना जाने कहां गायब हो गई...एक दूल्हा जिसने शादी की बडी तैयारी की थी...जो गाडियों के काफिले के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा था....जिसकी बारात में इलाके के कई बडे लोग शामिल थे....दुल्हन ने उसी दूल्हे को दिया है जिदंगी का सबसे बडा धोखा...वो धोखा जिसकी कहानी ने पुलिसवालों के भी होश उड़ा दिए हैं....बारांबकी के रहने वाले सुशील की मानें तो..ये 18 तारीख को बडी धूमधाम से बंकी कस्बा की रहने वाली पल्लवी से शादी करने के लिए पहुंचा था...सुशील के मुताबिक रात में शादी हुई...और फिर दुल्हन विदाई की तैयारियों के लिए चली गई....सुशील की मानें तो ये इंतजार करता रहा....और जब कई घंटे बाद भी दुल्हन विदाई के लिए नहीं आई तो इसे शक हुआ....बकौल सुशील शुरु में तो लडकी के घरवाले इसे बरगलाते रहे....लेकिन बाद में पता चला शादी के बाद ही इसकी दुल्हन पल्लवी फरार हो गई है....सुशील के मुताबिक दुल्हन पल्लवी के गायब होने की खबर जब इसे मिली तो इसके पैरों तले जमीन खिसक गई...पल्लवी से शादी के लिए इसने जमीन बेचकर रूपयों का बंदोबस्त किया था. दुल्हन के लिए दो लाख के गहने भी बनवाए थे...लेकिन पल्लवी शादी के बाद तमाम गहनों को समेट कर गायब हो गई....
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



